बिहार के मोकामा में हुई दुलारचंद यादव की मौत का मामला गरमाया हुआ है। इस बीच दुलारचंद यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह बताई गई है।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोकामा में हुई दुलारचंद यादव की रहस्यमय मौत ने सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। मोकामा के चर्चित समाजसेवी और स्थानीय राजनीति से जुड़े माने जाने वाले दुलारचंद यादव की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है।

जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार की देर रात दुलारचंद यादव अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत की ओर गए थे। सुबह उनका शव संदिग्ध हालत में मिला। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों ने पहले ही दिन से इस मौत को संदिग्ध बताया था और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या निकला?
रिपोर्ट के मुताबिक, दुलारचंद यादव की मौत फेफड़ा फटने और सीने की कई पसलियां टूटने से हुई है। इन चोटों की वजह से उनको इंटरनल ब्लीडिंग हुई। डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण कार्डियो-पल्मोनरी फेल्योर विद ब्लंट इंजरी टू चेस्ट एंड हेड लिखा है। इसका मतलब है कि छाती और सिर पर जोरदार चोटों व फेफड़े फटने से उनके हृदय और सांस प्रणाली ने काम करना बंद कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
मोकामा में गुरुवार को दुलारचंद यादव की मौत हुई थी। उनके पैर में गोली भी लगी थी, जो उनके पैर के आरपार हो गई थी। उन्हें काफी चोटें भी आई थीं। दरअसल दुलारचंद यादव जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के प्रचार के दौरान तारताड़ गांव के पास पहुंचे थे, यहीं हिंसा भड़की, जिस दौरान उनकी मौत हो गई।
दुलारचंद को अनंत सिंह का पुराना विरोधी माना जाता था और पुलिस ने दुलारचंद के पोते की शिकायत पर जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह, उनके भतीजों रणवीर सिंह और कर्मवीर सिंह समेत 5 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। FIR में हत्या, हत्या का प्रयास और अन्य धाराएं शामिल हैं।
यहां ये बता दें कि पोस्टमॉर्टम के बाद दुलारचंद यादव के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
2 पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज
दुलारचंद हत्याकांड मामले में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घोसवरी थानाध्यक्ष सब-इंस्पेक्टर मधु सुदन और भदौर थानाध्यक्ष सब-इंस्पेक्टर रवि रंजन निलंबित किए गए हैं। इन्हीं थाना क्षेत्र में झड़प हुई थी। लापरवाही बरतने का आरोप है।
Also Read :
धमकी कॉल से मचा हड़कंप: रवि किशन और भगवान राम पर आपत्तिजनक बातें !