विजय मिश्रा को बनाया गया ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ परशुराम सेना का प्रदेश प्रभारी
नरेंद्र त्रिपाठी रायबरेली
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सक्रिय रहने वाले विजय मिश्रा को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की इकाई परशुराम सेवा ने उन्हें प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद न सिर्फ संगठन में बल्कि रायबरेली और आसपास के जिलों में भी खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
अगर रायबरेली जनपद में विजय मिश्रा की बात की जाए, तो वे किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से समाज से जुड़े तमाम मुद्दों को उठाना, सामाजिक दायित्वों को समझना और जरूरतमंद, गरीब व बेसहारा लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहना उनकी पहचान बन चुकी है। सामाजिक सरोकारों को लेकर उनकी सक्रियता ने उन्हें समाज के बीच एक जिम्मेदार और संवेदनशील व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है। यही वजह है कि समाज का एक बड़ा वर्ग उनसे जुड़ाव महसूस करता है और उनके कार्यों की सराहना करता है।

प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने के बाद विजय मिश्रा ने ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय संयोजक और अपने बड़े भाई अरविंद तिवारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है और जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे। विजय मिश्रा ने यह भी कहा कि संगठन और समाज के लिए समर्पण एवं सेवा भाव ही उनकी प्राथमिकता रहेगी और वे युवाओं को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर संगठन के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विजय मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान परशुराम की कृपा और छाया सदैव उन पर बनी रहे। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में परशुराम सेवा और अधिक मजबूत होगी तथा प्रदेश स्तर पर संगठन का विस्तार तेजी से होगा।

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद विजय मिश्रा ने यह स्पष्ट किया कि लखनऊ से लेकर रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, फतेहपुर और कानपुर सहित पूरे प्रदेश में कहीं भी ब्राह्मण समाज को किसी प्रकार की समस्या या कठिनाई आती है, तो वे स्वयं और उनका संगठन पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य सिर्फ पद और प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करना और जरूरत के समय साथ देना है।
विजय मिश्रा की नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। उनके प्रदेश प्रभारी बनते ही रायबरेली जनपद में खुशी का माहौल है। कई सामाजिक और संगठनात्मक लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।
इस मौके पर प्रमोद तिवारी, विजय तिवारी, अनिल कुमार मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा, नेहा, अभय पांडे, आदर्श तिवारी सहित अन्य लोगों ने विजय मिश्रा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा और समाजहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
Also Read :
1 जनवरी को विश्व कल्याण दिवस, स्वामी नरेंद्र देवानंद सरस्वती का संदेश !