केंद्र की बड़ी सौगात,हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ मंजूर !

 हरिद्वार में 2027 में कुंभ की तैयारियों के लिए केंद्र सरकार ने राज्य को 500 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है. सीएम धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया.

हरिद्वार में जनवरी से अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तैयारियां अब रफ्तार पकड़ने लगी हैं. केंद्र सरकार ने मेले की व्यवस्थाओं और अवस्थापना विकास कार्यों के लिए 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है. इस राशि के जारी होने से मेला क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और विभिन्न विकास कार्यों को तेजी मिलेगी.

केंद्र की बड़ी सौगात,हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ मंजूर !
केंद्र की बड़ी सौगात,हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ मंजूर !

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनराशि जारी किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि कुंभ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक समरसता का विश्वविख्यात महापर्व है। केंद्र से मिली यह सहायता कुंभ 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने में अहम भूमिका निभाएगी.

केंद्र ने कुंभ के लिए जारी किए 500 करोड़

केंद्र ने कुंभ के लिए जारी किए 500 करोड़
केंद्र ने कुंभ के लिए जारी किए 500 करोड़

राज्य सरकार के अनुसार, स्वीकृत धनराशि से घाटों के सौंदर्यीकरण, सड़क और पुलों के निर्माण एवं मरम्मत, यातायात प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को मजबूत किया जाएगा. साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थायी आवास, पार्किंग, चिकित्सा सेवाएं और कंट्रोल रूम जैसी व्यवस्थाएं भी बेहतर की जाएंगी.

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष जुड़ाव रहा है और राज्य के विकास कार्यों में केंद्र का निरंतर सहयोग मिलता रहा है. चारधाम परियोजना, ऑल वेदर रोड, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट इसका उदाहरण हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से कुंभ मेला 2027 ऐतिहासिक और सुरक्षित आयोजन के रूप में स्थापित होगा.

सरकार का लक्ष्य है कि समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित करते हुए देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है और विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

Also Read :

बरसाना में आज लड्डू मार होली, सुरक्षा के कड़े इंतजाम !