उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने महाकुंभ से लेकर कई मुद्दों पर समाजवादी पार्टी को घेरा और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा कर दिया. सीएम योगी ने कहा कि अगली बार भी उत्तर प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी. सीएम योगी ने कहा कि उत्तम समय कभी नहीं आता, समय को उत्तम बनाना पड़ता है ।
सीएम योगी ने विपक्ष से सवाल पूछते हुए कहा कि ‘आपके समय में उत्तर प्रदेश क्यों पिछड़ा था और उत्तर प्रदेश उतनी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है उसका कोई कारण तो होगा, एक चिंतक ने बहुत अच्छी बात कही है. समस्या के बारे में सोचने पर बहाने मिलते हैं समाधान के बारे में सोचने पर रास्ते मिलते हैं. जिंदगी आसान नहीं है बस खुद को मजबूत बनाना पड़ता है. उत्तम समय कभी नहीं आता, समय को उत्तम बनाना पड़ता है.