दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार थाना इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक फ्लैट के अंदर से महिला की सड़ी गली लाश मिली है, जिससे हड़कंप मच गया है. शव 35 वर्षीय महिला का लग रहा है, लेकिन उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है.
अभी तक की जांच में पता चला है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था और शव एक बैग के अंदर रखा था. शव पुराना हो चुका था और सड़ने लगा था. तेज बदबू आने की वजह से पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है. अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है और सुराग ढूंढने की कोशिश कर रही है.

पीसीआर कॉल से खुला राज़
शाहदरा के डीसीपी ने बताया कि शनिवार को विवेक विहार थाने में एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें सत्यम एन्क्लेव के डीडीए फ्लैट्स से तेज दुर्गंध आने की सूचना दी गई थी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो फ्लैट बाहर से बंद था, लेकिन पीछे के दरवाजे के पास खून के निशान नजर आए। शक गहराने पर जब पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा डराने वाला था-एक महिला (लगभग 35 साल) का शव बैग में ठूंसा हुआ मिला, जो पूरी तरह सड़ चुका था।
शव को ठिकाने लगाने की साजिश
महिला का शव कंबल में लपेटकर लकड़ी के बॉक्स में छुपाया गया था, ताकि बदबू बाहर न आए और किसी को शक न हो। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन बदबू के चलते ये राज ज्यादा दिन तक छुप नहीं पाया।
मकान मालिक से सख्त पूछताछ
पुलिस ने इस मामले में फ्लैट के मालिक विवेकानंद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है। अभी तक मृतका की पहचान और हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस हत्या के पीछे कोई आपसी रंजिश या किसी संगठित अपराध का हाथ है।
शव के नहीं किए गए टुकड़े
पुलिस ने छानबीन कर बताया कि शव के टुकड़े नहीं किए गए हैं। आशंका है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। घर के मालिक विवेकानंद मिश्रा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मौके पर क्राइम और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से कई साक्ष्य हासिल किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
घर में ट्यूशन पढ़ाता था मालिक
शुरुआती जांच में पता चला कि मकान मालिक घर में मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को ट्यूशन पढ़ाता था। घर में कोई रहता नहीं था। आसपास के लोग मृतका की पहचान नहीं कर पाए। लोगों का कहना है कि महिला सत्यम एन्क्लेव की रहने वाली नहीं है। पुलिस को आशंका है कि महिला को मंगलवार को यहां लाया गया होगा। पुलिस मकान मालिक से पूछताछ कर रही है।
पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल होते ही हैरान रह गई. फ्लैट के अंदर वाले कमरे में एक महिला की लाश कंबल से लिपटी हुई बैग में बंद थी. लाश सड़ी गली हालत में थी पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा को हत्या के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के कारण का पता चल सके.
बदबू आने पर पहुंची थी पुलिस
शाहदरा जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नेहा यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम विवेक विहार थाना पुलिस को सत्यम एन्क्लेव के एक डीडीए फ्लैट से बदबू आने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद था। पीछे के दरवाजे से खून निकल रहा था। दरवाजा खोलने पर पुलिस को एक कमरे से तेज बदबू आई। पुलिस ने बेड बॉक्स को खोलकर देखा, जिसमें 35 साल की एक महिला का सड़ा हुआ शव एक बैग में बंद मिला, जिसे कंबल में लपेटा गया था।
Also Read :
लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में CM ममता बनर्जी का विरोध !