देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद-उल-फितर !

आज ईद का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है. 30 दिनों के रोजे और 30 मार्च को चांद के दीदार के बाद देश भर में प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाले पर्व पर मुस्लिम धर्म … 

ईद उल फितर, जो रमजान के महीने के बाद मनाई जाती है, मुसलमानों के लिए एक खास दिन होता है. यह पर्व चांद दिखाई देने के बाद मनाया जाता है और भारत में इसे लेकर काफी इंतजार किया जाता है. इस साल 2025 में, भारत में ईद का चांद 30 मार्च को दिखाई दिया, जिसके बाद आज यानी 31 मार्च को ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा. 

प्रेम और भाईचारे का त्योहार – ईद
ईद-उल-फितर का त्योहार दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय द्वारा खुशी और भाईचारे के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. यह त्योहार रमजान के महीने के बाद आता है, जब रोजों का पालन करने के बाद मुसलमान अल्लाह का धन्यवाद अदा करते हैं. इस दिन का प्रमुख उद्देश्य एकता, प्रेम और समाज में सहयोग बढ़ाना है.

क्यों मनाई जाती है ईद-उल-फितर ?

ईद-उल-फितर का सीधा संबंध रमजान के महिनेसे है, जिसे इस्लाम धर्म में सबसे पाक महीना माना जात हैं. इसे महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग सूर संयम, इबादत व आत्मशुद्धि पर ध्यान केंद्रित करते हैं. मान्यता है कि रमजान के दौरान पैंगबर मोहम्मद को पहली बार पवित्र कुरान का ज्ञान प्राप्त हुआ महीने की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है, जो अल्लाह का शुक्रिया अदा करने का दिन होता हैं

ईद के खास पकवान और परंपराएं

ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन खासतौर पर मीठे व्यंजन बनाए जाते हैं.

  • शीर खुरमाः खजूर, दूध, सेवई और मेवों से बना यह पारंपरिक पकवान ईद की खास पहचान हैं.
  • सिवाइयां: दूध और ड्राई फ्रूट्स से बनी मीठी सेवइयां हर घर में बनाई जाती हैं.
  • बिरयानी और कबाब: कई घरों में विशेष रुप से मटन या चिकन बिरयानी और कबाब भी बनाए जाते हैं
ईद के खास पकवान और परंपराएं
ईद के खास पकवान और परंपराएं

सड़कों पर नमाज न करने की अपील

ईद के मौके पर सड़कों नमाज पढ़ने वालों के लिए इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि सड़कों पर नमाज न अदा करें और ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा करें।

ईद के मौके पर देश के अलग-अलग शहरों में पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। जिन जिलों में गड़बड़ी की आशंका है, वहां पर पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। यूपी के अलग-अलग जिलों में पुलिस के आला आधिकारी रविवार शाम से ही फ्लैग मार्च कर रहे हैं। साथ ही लोगों को अफवाहों से बचने के लिए अलर्ट कर रहे हैं।

सड़कों पर नमाज न करने की अपील
सड़कों पर नमाज न करने की अपील

संभल में हाई अलर्ट

ईद के मौके पर संभल में हाई अलर्ट है। पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवान संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर रहे हैं। शहर में 1300 सीसीटीवी कैमरे, 7 कंपनी पीएसी, 3 कंपनी RAF तैनात की गई है। साथ ही ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।

संभल में हाई अलर्ट
संभल में हाई अलर्ट

दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों ने अदा की ईद की नमाज

दिल्ली: ईद-उल-फितर के मौके पर जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की. ईद की खास नमाज के लिए जामा मस्जिद पूरी तरह नमाजियों से भरी हुई नजर आई.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

ईद के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- “ईद-उल-फित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाईयों और बहनों को बधाई। यह त्योहार भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है तथा करुणा-भाव और दान की प्रवृत्ति को अपनाने का संदेश देता है। मैं कामना करती हूं कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा सबके दिलों में  नेकी के रास्ते पर आगे बढ़ने के जज़्बे को मजबूत बनाए।

एक-दूसरे का सम्मान करेंगे- अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- “…आज मैं पूरे प्रदेश, देश और दुनिया के सभी लोगों को ईद की हार्दिक बधाई देता हूं। हम सभी एक-दूसरे से गले मिलकर खुशी के साथ ईद का त्यौहार मनाते हैं और उम्मीद करते हैं कि हम सभी एक-दूसरे के गले मिलकर एक-दूसरे का सम्मान करेंगे. यही हमारे देश की खूबसूरती है, जहां विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग एक साथ रहते हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-फितर के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपने संदेश में लिखा ‘ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं. ये त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को और मजबूत करे. आपकी सभी कोशिशों में खुशी और सफलता मिले. ईद मुबारक!’

Also Read :

आज का राशिफल 31 मार्च 2025 ,इन दो जातकों के जीवन में आएगा बदलाव !