वाराणसी में बदला मौसम का मिज़ाज, तापमान में आई गिरावट !

 वाराणसी में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अगले तीन दिन तक गरज- चमक के साथ बारिश का अनुमान है। 

वाराणसी। जनपद में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज़ आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। इस बदले हुए मौसम ने जहां एक ओर लोगों को तपती गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर तापमान में भी अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज़ धूप और उमस भरी गर्मी के बाद शहरवासियों को यह मौसम किसी तोहफे की तरह महसूस हुआ।

वाराणसी में बदला मौसम का मिज़ाज, तापमान में आई गिरावट !
वाराणसी में बदला मौसम का मिज़ाज, तापमान में आई गिरावट !

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों तक पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम इसी तरह खुशनुमा बना रहेगा। शहर में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। वाराणसी में तापमान में अचानक आई गिरावट ने लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए मजबूर कर दिया। सड़कों पर रौनक बढ़ गई है और लोग गर्मी से राहत पाकर सैर-सपाटे के लिए निकल पड़े। इस बीच घाटों पर भीड़ भी नजर आई।

बारिश के बाद घाटों पर भी चहल-पहल बढ़ गई। गंगा घाटों पर लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और मौसम के इस सुहावने रूप का आनंद लेने लगे। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने घाटों पर बैठकर ठंडी हवाओं और बारिश के बीच शांति का अनुभव किया। कई श्रद्धालु बारिश के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर भी रूख करते नजर आए। मंदिर प्रांगण में ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु मौसम में आई ठंडक और नमी को शिव की कृपा मानते हुए अभिभूत दिखे।

20 से 22 तक हो सकती है बारिश
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जिले में 20 से 22 मार्च तक गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं आज भी तेज हवा चलने का अनुमान है। 23 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा। अगले 24 घंटे में तापमान 2 डिग्री तक नीचे आ सकता है। वहीं उसके बाद पारा 3 डिग्री तक ऊपर चढ़ेगा।

20 से 22 तक हो सकती है बारिश
20 से 22 तक हो सकती है बारिश

ऐसा रहा मंगलवार का मौसम

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से भी 1.9 डिग्री कम 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 18 डिग्री रहा। दिन में तेज धूप तो पूरे 12 घंटे तक निकली रही, लेकिन 4 दिन पहले जैसा तीखापन या गर्मी नहीं थी। 

होली के अगले दिन यान कि बीते शनिवार के मुकाबले तापमान करीब आठ डिग्री नीचे गिर गया है। इससे काशीवासियों को काफी राहत महसूस हुई है। कई दिनों से तप रहे घाटों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ गई।

Also Read :

ग्रेटर नोएडा के वेनिस मॉल में ED की रेड !