नोएडा पुलिस कमिश्नरी पुलिस ने कमाल कर दिया है। नोएडा कमिश्नरी पुलिस उत्तर प्रदेश में दूसरे पुलिस कमिश्नरेट…
नोएडा (गौतमबुद्घनगर) कमिश्नरी पुलिस लगातार बड़े-बड़े काम कर रही है। नोएडा कमिश्नरी पुलिस की कमिश्नरेट श्रीमती लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में बेहतरीन पुलिसिंग के उदाहरण पेश किए जा रहे हैं। हाल ही में नोएडा पुलिस कमिश्नरी के खाते में एक औैर बड़ी उपलब्धि जुड़ गर्ई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर पर होने वाली समीक्षा में नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने नम्बर-1 स्थान प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड में नोएडा कमिश्नरी पुलिस आई नम्बर-1 पर
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर महीने सभी विभागों की समीक्षा करते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस के कामों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड बनाया गया है। इस डैश बोर्ड के द्वारा सभी जिलों की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की जाती है। मार्च के महीने में मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड की समीक्षा में नोएडा कमिश्नरी पुलिस नम्बर-1 पर रही है। उत्तर प्रदेश की सभी पुलिस कमिश्नरियों में नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने नम्बर-1 स्थान प्राप्त किया है। बात उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों की करें तो नोएडा कमिश्नरी पुलिस को मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड की समीक्षा में सभी जिलों में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
नोएडा कमिश्नरी पुलिस को मिली बड़ी तारीफ

नोएडा कमिश्नरी पुलिस की उत्त्तर प्रदेश सरकार ने तारीफ की है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड में गौतमबुद्ध नगर को प्रदेश के सभी कमिश्नरेट में प्रथम स्थान मिला है। जबकि प्रदेश के सभी जनपदों में तीसरा स्थान मिला है। मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड से शासन स्तर से पुलिस के कामों की समीक्षा की जाती ।।
IGRS पोर्टल पर शिकायतें निपटाने में अव्वल

नोएडा पुलिस कमिश्नरी की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में नोएडा पुलिस ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को निपटाने में पहला स्थान प्राप्त किया है। नोएडा कमिश्नरेट के सभी थाने भी शिकायतें निपटाने में प्र्रथम रैंक पर आए हैं।
मुख्यमंत्री उ0प्र0 कार्यालय द्वारा जारी मूल्यांकन रिपोर्ट में माह मार्च में नोएडा पुलिस कमिश्नरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है एवं कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के सभी 27 थानों द्वारा उत्तर प्रदेश में प्रथम रैक प्राप्त की गई है। इसके पूर्व भी पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर निरंतर 6 माह से प्रदेश में जनशिकायतों के निस्तारण में प्रथम स्थान पर रही है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल (जनसुनवाई पोर्टल) पर उच्च स्तर से प्राप्त शिकायती सन्दर्भ का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए माह के प्रत्येक शुक्रवार को समीक्षा की जाती है, जिसके कारण कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा रैकिंग में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है।
ऑनलाइन प्लेटफार्म है शिकायतों के लिए

आईजीआरएस एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है जिसको सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए स्थापित किया गया है। इस प्रणाली का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को एक आसान और प्रभावी समस्याओं के निस्तारण के लिए एक माध्यम प्रदान करना है।
जिसके माध्यम से आम जन मानस अपनी शिकायतें दर्ज कर सकें और उनका त्वरित समाधान प्राप्त कर सकें। यह नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान का प्रमाण है। जब शिकायतों का समाधान जल्दी और सही तरीके से किया जाता है, तो नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास बढ़ता है। शिकायतों के निस्तारण किए जाने में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने उत्तर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया गया है। नोएडा पुलिस के अधिकारियों द्वारा सम्पर्क कर मौके पर जाकर जॉच करने पर फीडबैक का प्रतिशत बढा है।
Also Read :