क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका घाटगे ने बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा है।
क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने परिवार में बेटे का स्वागत किया है। क्रिकेट-बॉलीवुड पावर कपल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीरें शेयर करते हुए अपने चाहने वालों को यह खुशखबरी दी। तस्वीर में जहीर अपने बच्चे को गोद में लिए हुए हैं और सागरिका उनके कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। इस खबर के बाद उन्हें बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। दोनों ने 2017 में शादी की थी।
इस कपल ने बेटे का नाम रखते हुए पूरे हिंदुस्तान को समाहित कर दिया। उनके बेटे का नाम फतेहसिंह खान है। उन्होंने बेटे को यह नाम क्यों दिया यह तो पता नहीं, लेकिन इस नाम के पीछे भारत में लंबा इतिहास दर्ज है। जहीर और सागरिका ने तस्वीर के साथ लिखा- प्यार, कृतज्ञता और भगवान के आशीर्वाद के साथ हम अपने अनमोल बेटे फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।
फिल्म चक दे इंडिया में आई थीं नजर

सागरिका घाटगे फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में नजर आई थीं। वहीं, एक्ट्रेस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से 23 नवंबर, 2017 को कोर्ट मैरिज की थी। इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जहीर मुस्लिम हैं और सागरिका मराठी इसलिए दोनों के लिए इंटरकास्ट मैरिज करना उनका लिए आसान नहीं था।
एक इंटरव्यू में सागरिका ने बताया था कि उनके परिवार का हर सदस्य सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि हर खेल का फैन हैं। इसके अलावा जहीर खान मराठी भी अच्छी बोल लेते हैं। चूंकि सागरिका की फैमिली मराठी बैकग्राउंड से है और जहीर भी मराठी बोल लेते हैं, तो यह खूबी जहीर खान के फेवर में काम कर गई।
IPL में बिजी हैं जहीर

जहीर खान इन दिनों आईपीएल 2025 में व्यस्त हैं। इस सीजन में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के बॉलिंग कोच हैं।
फैंस और सेलेब्स दे रहे बधाई
वहीं जैसे ही सागरिका और जहीर ने बेबी बॉय के वेलकम की अनआउंसमेंट की. वैसे ही फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया. शार्क टैंक इंडिया के अनुपम मित्तल ने लिखा, “बधाई हो दोस्तों, गॉड ब्लेस.” डायना पेंटी, अंगद बेदी, नंदीश सिंह संधू, हुमा कुरेशी और अथिया शेट्टी ने भी कपल को बधाई दी है.
2017 में की थी सागरिका और जहीर ने शादी

सागरिका घाटगे और पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने 2017 में इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न के दौरान एक सगाई की थी. फिर इस जोड़े ने 23 नवंबर, 2017 को मुंबई में एक सिंपल रजिस्टर्ड मैरिज की थी जिसके बाद कई जश्न मनाने वाले कार्यक्रम हुए, जिसमें मेहंदी फंक्शन और एक ग्रैंड रिसेप्शन शामिल था, जिसमें खेल और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की थी.