“आतंकी हमले पर गरमाई सियासत, योगी का अखिलेश पर वार!”

देवरिया में एक कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा नेताओं के बयानों को शर्मनाक बताते हुए उन्हें पाकिस्तान के बयानों के समान बताया।

मंगलवार को योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में आयोजित एक कार्यक्रम में विपक्षी पार्टी सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समझ नहीं आता ये बयान सपा के हैं या पाकिस्तान के। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद से विपक्ष दो धड़ों में बंट गया है। एक पाकिस्तान का समर्थन कर रहा है तो एक जमकर उस पर हमला कर रहा है। 

इन लोगों ने तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार कर दी है। राजनीति करने की भी एक सीमा होती है। ऐसे बयान देना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि हमले के आतंकवादी किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे।

"आतंकी हमले पर गरमाई सियासत, योगी का अखिलेश पर वार!"
“आतंकी हमले पर गरमाई सियासत, योगी का अखिलेश पर वार!”

योगी आदित्यनाथ ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह लोग जाति की बात करते हैं, लेकिन जैसे ही सत्ता में आते हैं, वैसे ही तुष्टिकरण की नीति की पराकाष्ठा को पार कर देते हैं और सिर्फ अपने परिवार की सोचते हैं। योगी ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसे लेकर सपा के लोग कैसे-कैसे बयान दे रहे हैं। कभी-कभी तो यह पता लगा पाना भी मुश्किल हो जाता है कि ये सपा के नेता बयान दे रहे हैं या पाकिस्तान के प्रवक्ता।

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा कि पहले प्रयागराज जिला शिक्षा के मामले में नंबर वन था। यह जिला प्रतियोगी परीक्षार्थियों की वजह से जाना जाता था। बीच में ऐसा कालखंड आया जब प्रयागराज को माफियाओं के नाम से जाना जाने लगा। हमारी सरकार में इस माफियाराज को खत्‍म कर दिया गया। पिछले दिनों प्रयागराज की ही बेटी शक्ति दुबे ने यूपीएसएसी परीक्षा में पूरे देश में पहला स्‍थान पाकर पूरे यूपी का नाम रोशन कर दिया है।

शुभम द्विवेदी के घर जाने को लेकर अखिलेश को घेरा

शुभम द्विवेदी के घर जाने को लेकर अखिलेश को घेरा
शुभम द्विवेदी के घर जाने को लेकर अखिलेश को घेरा

सीएम ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश के कानपुर का एक युवक शुभम द्विवेदी की भी निर्मम हत्या कर दी गई थी। सपा अध्यक्ष (अखिलेश यादव) से जब एक पत्रकार ने सवाल किया कि आप उसके घर जाएंगे तो वह बोलते हैं कि हमारी पार्टी का थोड़ी था। यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बयान है। अपने नागरिकों के साथ देश की संवेदना होनी चाहिए। आज पूरा देश पार्टी लाइन से ऊपर उठकर एक स्वर में आतंकी हमले की निंदा कर रहा है और सपा के लोग दुर्भाग्यपूर्ण बयान दे रहे हैं।

दंगा मुक्त, माफिया मुक्त हुआ उत्तर प्रदेश

योगी ने कहा कि प्रदेश दंगा मुक्त हुआ, सुरक्षा का एक बेहतरीन वातावरण बना तो देखते ही देखते देश और दुनिया के यात्री और पर्यटक उत्तर प्रदेश की ओर उमड़ पड़ा। जिस उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले वर्ष भर में मात्र लाखों की संख्या में पर्यटक आते थे, वहीं आज यह संख्या करोड़ों में पहुंच रही है। महाकुम्भ में ही 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु उत्तर प्रदेश आए। इस वर्ष आंकलन करेंगे तो प्रदेश में पर्यटकों की संख्या 100 करोड़ के ऊपर पहुंचेगी।


रेलवे का सबसे बड़ा नेटवर्क यूपी में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने विगत 8 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप मजबूती के साथ सफलता की ओर कदम बढ़ाए हैं। बिना रुके, बिना थके, बिना डिगे यह यात्रा अनवरत जारी रहेगी। सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा नेटवर्क है। सर्वाधिक मेट्रो का संचालन उत्तर प्रदेश कर रहा है। रेलवे का सबसे बड़ा नेटवर्क यूपी के पास है। देश की पहली रैपिड रेल यूपी में चल रही है और देश का पहला इनलैंड वॉटरवेज यूपी में है।

501 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

501 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
501 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

सीएम योगी मंगलवार को देवरिया में 676 करोड़ से अधिक की 501 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्‍होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र/चेक का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले दिन से सरकार ने तय किया कि अपराध और अपराधियों के प्रति, भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम करेगी।

आज परिणाम सबके सामने है। हर व्यक्ति आज अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है और 2017 से पहले पर्व और त्यौहारों पर भय का माहौल होता था। आज पर्व और त्योहार किसी भी समुदाय का हो बहुत शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होता है।

Also Read :

“बसपा में बदलाव की आहट, आकाश को चाहिए पूरा मान!”