“हैदराबाद का करारा वार, लखनऊ का प्लेऑफ सफर खत्म”

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर 206 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

IPL 2025 धीरे-धीरे अब अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है। आईपीएल 2025 का 61 वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पेट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 205 रन बना पाए !

"हैदराबाद का करारा वार, लखनऊ का प्लेऑफ सफर खत्म"
“हैदराबाद का करारा वार, लखनऊ का प्लेऑफ सफर खत्म”

हैदराबाद ने छह विकेट से जीता मैच

सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया और उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। इस तरह ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पांचवीं टीम बन गई। सोमवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर 206 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। वहीं, लखनऊ के लिए दिग्वेश राठी ने दो विकेट लिए जबकि विलियम ओरुर्के और शार्दुल ठाकुर को एक-एक सफलता मिली।

सनराइजर्स के लिए अभिषेक और क्लासेन ने किया कमाल

सनराइजर्स के लिए अभिषेक और क्लासेन ने किया कमाल
सनराइजर्स के लिए अभिषेक और क्लासेन ने किया कमाल


लखनऊ के खिलाफ इस मुकाबले में सनराइजर्स की तरफ से अभिषेक शर्मा और हेनरी क्लासेन ने अपना कमाल दिखाया। 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी, लेकिन टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बैटिंग से लखनऊ के गेंदबाजों को हावी होने का मौका नहीं दिया। इस दौरान अभिषेक शर्मा को ईशान किशन का बेहतरीन साथ मिला। हालांकि, अभिषेक 20 गेंद में 59 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 4 चौके भी लगाए।

अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद एक समय ऐसा लगा कि लखनऊ की टीम मैच में वापसी कर ली है, लेकिन हेनरी क्लासेन ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। क्लासेन ने 28 गेंद में 47 रन बनाकर मैच को एकतरफा बना दिया। क्लासेन ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके अलावा कामिंदु मेंडिस का भी शानदार कैमियो देखने को मिला। उन्होंने 21 गेंद में 32 रन बनाकर मैच को सनराइजर्स की झोली में डालने काम किया। हालांकि, दुर्भाग्य से वह टीम के लिए विनिंग शॉट नहीं लगा सके क्योंकि चोट के कारण वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। सनराइजर्स की तरफ से पारी में ईशान किशन ने भी 28 गेंद में 35 रनों की पारी खेली।

लखनऊ की बल्लेबाजी रही थी शानदार

लखनऊ की बल्लेबाजी रही थी शानदार
लखनऊ की बल्लेबाजी रही थी शानदार


सनराइजर्स के खिलाफ इस मुकाबले में लखनऊ की बल्लेबाजी शानदार रही थी। टीम के लिए मिचेल मार्श ने 39 गेंदों पर 65 रन बनाए, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे। उन्हें हर्ष दुबे ने आईपीएल में अपना पहला शिकार बनाया। वहीं मार्करम ने 38 गेंदों में 61 रन ठोके, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। उन्हें हर्षल पटेल ने क्लीन बोल्ड किया, जो उनका आईपीएल में 150वां विकेट था। बीच में कप्तान ऋषभ पंत (7) और आयुष बदोनी (3) कुछ खास नहीं कर सके, जिससे लखनऊ की रन गति थोड़ी धीमी पड़ी। ग्यारह ओवर में 118/1 के स्कोर से टीम 17 ओवर तक 168/3 तक ही पहुंच सकी।

अंतिम ओवरों में निकोलस पूरन ने तेज रन बटोरे। उन्होंने 26 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था। हालांकि, अंतिम ओवर में वह रन आउट हो गए। अंतिम गेंद पर आकाश दीप ने शानदार छक्का जड़कर टीम को 206 तक पहुंचाया। लखनऊ ने अंतिम ओवर में तीन विकेट गंवाए। एसआरएच की ओर से ईशान मलिंगा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 28 रन देकर दो विकेट लिए। हर्ष दुबे ने एक विकेट लिया, लेकिन उन्होंने अपने चार ओवर 44 रन लुटाए।

प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ सुपर जायंट्स

प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ सुपर जायंट्स
प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ सुपर जायंट्स

 हैदराबाद ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर लखनऊ की प्लेऑफ की उम्मीदों को तोड़ दिया। हैदराबाद ने 18.2 ओवर में 206 रन बनाकर मैच जीता। लखनऊ आईपीएल 2025 से एलिमिनेट हो गई है। 

Also Read :

“पंजाब की जीत से बढ़ा प्लेऑफ का जोश: राजस्थान को 10 रन से हराया”