“बाढ़ की चपेट में पूर्वोत्तर, मध्य भारत भी बेहाल – मानसून का कहर जारी”

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने असम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 48 घंटों में पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में मूसलधार बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 28 लोगों की जान चली गई है।

पूर्वोत्तर राज्यों में दिनों से लगातार हो रही बारिश और उससे नदियों में आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में बारिश, बाढ़ और भू स्खलन होने से अबतक 30 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में आने वाले दिनों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।

"बाढ़ की चपेट में पूर्वोत्तर, मध्य भारत भी बेहाल – मानसून का कहर जारी"
“बाढ़ की चपेट में पूर्वोत्तर, मध्य भारत भी बेहाल – मानसून का कहर जारी”

मणिपुर में 800 लोगों को किया गया रेस्क्यू

इधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर और टेंशन बढ़ा दी है। मणिपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों से 800 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया है। नेपाल में बारिश का असर बिहार की नदियों पर भी दिखने लगा है। सीमांचल की 3 नदियां उफान पर हैं। देश के बाकी हिस्से में भी बारिश हो रही है।

सड़कों पर चल रही नाव

असम के गुवाहाटी शहर में नाव चल रही है। SDRF के जवान लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचा रहे हैं। असम के सबसे बड़े शहर पर मॉनसून की मार इस कदर पड़ी है कि सड़कें सैलाब में समा चुकी हैं। सड़कों पर नाव चल रही है।

लोगों के घरों में घुसा पानी

असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में बारिश बाढ़ और लैंडस्लाइड ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। असम के श्रीभूमि जिले में कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। पानी सड़कों से होते हुए लोगों के घरों में घुस गया है।

अरुणाचल प्रदेश में नौ लोगों की मौत

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भूस्खलन के कारण हुई नौ मौतों पर दुख व्यक्त किया – पूर्वी कामेंग में सात और जीरो घाटी में दो – और प्रत्येक पीड़ित परिवार के लिए ₹4 लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा की। आईएमडी ने 1 से 5 जून तक भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है, और 5 और 6 जून को भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

सिक्किम में फंसे पर्यटक

सिक्किम में फंसे पर्यटक
सिक्किम में फंसे पर्यटक

वहीं, सिक्किम में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण मुख्य मार्ग के बाधित हो जाने से शनिवार को उत्तर सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में करीब 1,500 पर्यटक फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि दूसरी ओर भारी बारिश के कारण लापता आठ पर्यटकों की तलाश में बाधा आई और तीस्ता नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद अंततः तलाश अभियान स्थगित कर दिया गया। मंगन जिले में तीस्ता नदी में बृहस्पतिवार रात एक वाहन के गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जबकि आठ अन्य लापता हैं। 

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने बांग्लादेश में बने डिप्रेशन के चलते भारी बारिश की चेतावनी दी है। अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी, पश्चिम कामेंग, पश्चिम सियांग, लोहित और चांगलांग जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

सुरक्षाबलों की लेनी पड़ी मदद

आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। बदले मौसम का असर मणिपुर में भी दिख रहा है। इंफाल ईस्ट जिले के नीचले इलाके में बाढ़ के हालात हैं। इम्फाल घाटी से होकर बहने वाली इम्फाल और सेरौ नदियों समेत कई अन्य नदियों के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी हुई है। निचले इलाके में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए सुरक्षाबलों की मदद लेनी पड़ रही है।

Also Read :

सुकून भरे होंगे दिल्ली के आने वाले दिन, देखें यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज !