आग उगलेंगे आसमान, लू का कहर जारी, IMD ने Heatwave का अलर्ट जारी कर दी चेतावनी !

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। 

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले 4 से 5 दिनों तक तापमान में और इजाफा होगा और लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पारा 44 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में लू चलने की संभावना जताई गई है, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और खूब पानी पीने की सलाह दी गई है।

वहीं दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है। असम, मेघालय, नगालैंड, केरल और कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है, जो इन इलाकों को गर्मी से कुछ हद तक राहत दे सकती है। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को मौसम के हालात को लेकर सतर्क रहने और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

आग उगलेंगे आसमान, लू का कहर जारी, IMD ने Heatwave का अलर्ट जारी कर दी चेतावनी !
आग उगलेंगे आसमान, लू का कहर जारी, IMD ने Heatwave का अलर्ट जारी कर दी चेतावनी !

इन राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप

उत्तर प्रदेश में भी आसमान से आग बरसने लगी है, जिसके चलते तापमान 39 से 41 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश में 10 जून के बाद हल्की बारिश की संभावना है, जिससे राहत मिल सकती है।

बिहार में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री तक पहुंचने से लोग भीषण गर्मी का कहर झेल रहे हैं। कुछ पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की फुहारें गिर सकती हैं।

मध्य प्रदेश में भी उमस-गर्मी से लोग बेहाल हैं।

राजस्थान में 46 डिग्री के पार जाएगा तापमान 

राजस्थान में 46 डिग्री के पार जाएगा तापमान 
राजस्थान में 46 डिग्री के पार जाएगा तापमान 

राजस्थान में फिर से गर्मी का दौर लौट आया है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

इसके चलते जैसलमेर, बीकानेर में पारा 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में 1-2 डिग्री की वृद्धि के साथ तापमान 46 डिग्री के पार जा सकता है।

केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि अगले 3-4 दिनों में पूरे दक्षिण प्रायद्वीप में मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग ने कहा कि केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में तीन से 4 दिनों भारी बारिश होगी।

धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, ‘तापमान, जो वर्तमान में सामान्य से कम है, अगले 4-5 दिनों में धीरे-धीरे बढ़ेगा। उत्तर पश्चिम भारत में विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की संभावना है। यह लू सोमवार से चलना शुरू हो जाएगी। 

मुंबई के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट

दक्षिण भारत के मौसम को लेकर उन्होंने कहा कि केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां आईएमडी ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

5 दिन नहीं होगी एक बूंद बारिश

आईएमडी के मुताबिक अगले पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। नमी की कमी और तेज धूप के कारण दिन के समय वातावरण और अधिक गर्म रहेगा। रात को भी गर्म हवाओं के कारण तापमान में गिरावट नहीं होगी। इसके चलते लोगों को रात के समय भी बेचैनी का अनुभव होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 जून से 12 जून के बीच यूपी के किसी भी जिले में वर्षा होने के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि 13 जून के बाद कुछ क्षेत्रों में प्री-मानसून की हल्की वर्षा की संभावना बन सकती है, लेकिन तब तक भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

Also Read :

“बाढ़ की चपेट में पूर्वोत्तर, मध्य भारत भी बेहाल – मानसून का कहर जारी”