मुंबई में भारी बारिश का कहर जारी, हाई टाइड की चेतावनी !

आईएमडी ने मुंबई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 

मुंबई में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जिससे कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां अत्यधिक बारिश की आशंका है. नगर निकाय अधिकारियों के अनुसार, रविवार दोपहर समुद्र में 4.27 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जिससे हाई टाइड का खतरा बढ़ गया है. मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है..

मुंबई में भारी बारिश का कहर जारी, हाई टाइड की चेतावनी !
मुंबई में भारी बारिश का कहर जारी, हाई टाइड की चेतावनी !

मुंबई के पड़ोसी जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने मुंबई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, पड़ोसी जिले ठाणे, रायगढ़ और पालघर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां अत्यधिक बारिश की संभावना है। मुंबई के कुछ हिस्सों में रातभर गरज और बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई। हालांकि सुबह तक बारिश की तीव्रता कम हो गई। 

समुद्र में लहरों की ऊंचाई

नगर निकाय अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में दक्षिण मुंबई में 31 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 21 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। रविवार दोपहर 2:52 बजे समुद्र में 4.27 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है, जबकि रात 8:55 बजे 1.91 मीटर तक की लहरें उठ सकती हैं।

दक्षिण मुंबई में 31 मिमी बारिश

अधिकारियों ने बताया कि शहर में कहीं भी बहुत अधिक जलभराव की सूचना नहीं है। नगर निकाय अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में, दक्षिण मुंबई में 31 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 21 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। रविवार दोपहर दो बजकर 52 मिनट पर समुद्र में 4.27 मीटर की ऊंचाई तक लहरें उठ सकती हैं, जबकि रात 8 बजकर 55 मिनट पर 1. 91 मीटर तक की लहरें उठने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात 2 बजकर 37 मिनट पर 3. 55 मीटर तक की लहरें और सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर 1. 06 मीटर की निम्न स्तर की लहरें उठने का पूर्वानुमान है।

Also Read :

दिल्ली में कब देगा मानसून दस्तक? जानें देशभर में बारिश की संभावित तारीखें!