आज का राशिफल, 4 जुलाई 2025:जानें आपके सितारे क्या कहते हैं !

 4 July 2025: आज 4 जुलाई दिन शुक्रवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात शुक्र की राशि तुला में होने जा रहा है।

आज का राशिफल, 4 जुलाई 2025:जानें आपके सितारे क्या कहते हैं !
आज का राशिफल, 4 जुलाई 2025:जानें आपके सितारे क्या कहते हैं !

मेष राशि: आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी बहसबाजी होने की संभावना है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने कर्जो को भी उतारने के बारे में सोचना होगा। आपको सेहत संबंधित यदि कोई समस्या हो, तो आप उसे  नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। कोई पुराना लेनदेन पूरा हो सकता है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचाना होगा।

taurus daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। आप अपने घर के रेनोवेशन के बारे में सोच विचारकर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, तो पारिवारिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। आप अपने घर के रेनोवेशन के बारे में सोच विचारकर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, तो पारिवारिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

cancer daily horoscope

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से काम को लेकर सलाह लेनी होगी। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप अपने संस्कारों व परंपराओं पर पूरा ध्यान देंगे और रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

leo daily horoscope

सिंह राशि: आज का राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको किसी समस्या को छोटा नहीं समझना है और अपने कामों में ढील बिल्कुल न दें। आप अपने कामों को लेकर यदि लापरवाही दिखाएंगे, तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी को लेकर कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी।

virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए किसी नए घर की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपको संतान की पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आप विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करनी होगी। आप अपनी आवश्यकताओं को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे और जीवनसाथी प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई लेनदेन चुकता होगा।

libra daily horoscope

तुला राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। जीवनसाथी से किए हुए वादे को आपको समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। परिवार में किसी नए-मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि कोई लड़ाई -झगड़ा लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है।

scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर होने वाला है। आप अपने कामों पर ध्यान देंगे। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजर अंदाज कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मनमुताबिक काम मिल सकता है। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे और आपने यदि किसी नए काम की शुरुआत की थी, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी। माताजी से आपकी अच्छी बनेगी। 

sagittarius daily horoscope

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी पैतृक संपति की प्राप्ति हो सकती हैं। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन आपको किसी सरकारी काम को  लेकर समस्या खड़ी हो सकती है, जो आपकी किसी से सलाह लेकर ही समाप्त होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

capricorn daily horoscope

मकर राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आएगी और प्रॉपर्टी को लेकर भी कोई डील अटक सकती है, लेकिन आप अपने धन का लेनदेन थोड़ा समझदारी दिखाते हुए करें और कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपको कुछ ईषालु व झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके विरोधी भी आपको परेशान करने मे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने होंगे।

aquarius daily horoscope

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए टेंशनों से भरा रहने वाला है। आपके मन में पारिवारिक समस्याओं को लेकर टेंशन भरपूर रहेगी। जीवनसाथी से आप अपने पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत कर सकते हैं। बड़े सदस्यों की राय आपके खूब काम आएगी। आपको किसी प्रॉपर्टी संबंधित मामले को भी मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर ही करें और किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।

pisces daily horoscope

मीन राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई बिजनेस पार्टनर आपको धोखा दे सकता है, इसलिए आपको अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे। आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Also Read :

आज का राशिफल,3 जुलाई 2025 :अमला योग से मिलेगा फायदा !