रामायण में लक्ष्मण बन रवि दुबे ने रचा नया अध्याय !

‘रामायण’ टीज़र लॉन्च के बाद रवि दुबे ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखी.

भारतीय टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेता रवि दुबे अब एक नई ऐतिहासिक जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं, जिसने न केवल उनके करियर में एक नया अध्याय जोड़ दिया है, बल्कि उन्हें आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से भी गहराई से जोड़ दिया है। रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘रामायण’ आने वाली बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारी भरकम स्टारकास्ट वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं।

रामायण में लक्ष्मण बन रवि दुबे ने रचा नया अध्याय !
रामायण में लक्ष्मण बन रवि दुबे ने रचा नया अध्याय !

ऐतिहासिक किरदार में नई जान

रामायण भारतीय संस्कृति, धार्मिकता और नैतिक मूल्यों का अमूल्य ग्रंथ है। इसके पात्र आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में बसे हैं। लक्ष्मण, भगवान राम के छोटे भाई और उनके परम भक्त, को एक निष्कलंक, निस्वार्थ और वीर योद्धा के रूप में पूजा जाता है। ऐसे में इस भूमिका को निभाना किसी भी अभिनेता के लिए गौरव की बात है।

रवि दुबे ने जब इस भूमिका की घोषणा की, तो उन्होंने भावुक होकर कहा –

“लक्ष्मण जैसे पवित्र और शक्तिशाली चरित्र को निभाना मेरे जीवन का सौभाग्य है। यह एक अभिनय का अवसर नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव है।”

क्या आप जानते हैं कि सुपरस्टार्स से भरी इस फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे कौन हैं? 

टेलीकॉम इंजीनियरिंग में हासिल की डिग्री


रवि दुबे का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 23 दिसंबर 1983 को हुआ था। रवि के पिता एक सिविल इंजीनियर हैं। हालांकि, रवि दुबे के जन्म के बाद ही उनका परिवार दिल्ली चला आया था। रवि दुबे ने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से टेलीकॉम इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।

कॉलेज के दिनों में ही शुरू की मॉडलिंग


रवि दुबे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। उन्होंने अपने कॉलेज के दौरान ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद वो कई विज्ञापनों में नजर आए। यही नहीं रवि ने एक्टिंग में अपना पहला ब्रेक मिलने से पहले ही अलग-अलग ब्रांड्स के लिए तकरीबन 40 से ज्यादा विज्ञापन कर लिए थे।

टीवी से की करियर की शुरुआत, ‘जमाई राजा’ से मिली पहचान

टीवी से की करियर की शुरुआत, ‘जमाई राजा’ से मिली पहचान
टीवी से की करियर की शुरुआत, ‘जमाई राजा’ से मिली पहचान


इसके बाद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2006 में आए डीडी नेशनल के शो ‘स्त्री तेरी कहानी’ से की। इस शो को दिलीप कुमार और सायरा बानो ने प्रोड्यूस किया था। इसके बाद रवि ‘यहां के हम सिकंदर’, ‘रणबीर रानो’, ‘12/24 करोल बाग’ और ‘सास बिना ससुराल’  जैसे कई डेली सोप में नजर आए। हालांकि, रवि को टीवी सीरियल्स की दुनिया में सफलता 2014 में आए डेली सोप ‘जमाई राजा’ से मिली। 

कई रियलटी शो में आए नजर और किए होस्ट


कई डेली सोप में काम करने के बाद रवि कई रियलटी शो में भी नजर आए। इनमें ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘कहानी कॉमेडी सर्कस की’, ‘नच बलिये 5’, ‘फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी’, ‘लिप सिंग बैटल’ जैसे रियलटी शो शामिल हैं। नच बलिये में रवि सरगुन मेहता के साथ नजर आए थे। जो अब उनकी पत्नी हैं। इसके बाद रवि ने कई रियलटी शोज को होस्ट भी किया। इनमें इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार, फैशन का जलवा, सबसे स्मार्ट कौन और सा रे गा मा लिटिल चैंप्स शामिल हैं।

सरगुन मेहता से की शादी, बाद में साथ मिलकर खोला खुद का प्रोडक्शन हाउस

सरगुन मेहता से की शादी, बाद में साथ मिलकर खोला खुद का प्रोडक्शन हाउस
सरगुन मेहता से की शादी, बाद में साथ मिलकर खोला खुद का प्रोडक्शन हाउस


अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो रवि दुबे ने साल 2013 में अभिनेत्री सरगुन मेहता से शादी कर ली। रवि ने सरगुन को रियलटी शो में ही प्रपोज किया था। 2019 में रवि दुबे ने पत्नी सरगुन के साथ ड्रीमियाता एंटरटेनमेंट के नाम से अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। जिसके अंतर्गत उन्होंने कई पंजाबी फिल्में, म्यूजिक एल्बम और सिंगल सॉन्ग प्रोड्यूस किए हैं। 

2011 में किया फिल्मों में डेब्यू


रवि दुबे ने फिल्मों में अपनी शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म ‘यू आर माय जान’ से की थी। इस फिल्म में रवि छोटी सी भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को अभिनेता अरुण गोविल ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था।

मत्स्य कांड’ में मिली अभिनय को पहचान


हालांकि, रवि दुबे को पहचान टीवी शो ‘जमाई राजा’ और रियलटी शोज से ही मिली। इसके अलावा उनके अभिनय की तारीफ 2021 में ‘मत्स्य कांड’ में काफी हुई थी। इसमें पीयूष मिश्रा और रवि किशन जैसे अभिनातओं के सामने रवि ने अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी थी। इसके अलावा रवि कुछ एक और वेब सीरीज में भी नजर आए हैं। साथ ही ‘वे हानिया’ जैसे सुपरहिट सिंगल सॉन्ग में भी रवि दुबे दिखाई दिए हैं।

‘रामायण’ से बदलेगा रवि का करियर !

‘रामायण’ से बदलेगा रवि का करियर !
‘रामायण’ से बदलेगा रवि का करियर !


अब ‘रामायण’ में लक्ष्मण के किरदार निभाना रवि दुबे के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट हो सकता है। क्योंकि नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक से बढ़कर एक दिग्गज सुपरस्टार नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज क्रिएट है और ये भारतीय सिनेमा की एक बड़ी फिल्म बन सकती है।

Also Read :

टीवी से साउथ तक का सफर, मौत के करीब पहुंची ये अदाकारा – पहचानें कौन?