उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने महिलाओं से संबंधित कानूनो की परिचर्चा पर कार्यशाला एवं मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया, बैठक महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह की अध्यक्षता में हुई , जहां प्रदेश के सभी जिलों से आए महिला पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हिस्सा लिया ,साथ ही महिलाओं के द्वारा महिलाओं के हित में किए गए कार्यों की समीक्षा साथ ही महिलाओं के हित में बैठक में सभी ने रखे अपने अपने सुझाव रखें।
वही महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह ने अयोध्या में हुई नाबालिक लड़की की रेप के बाद हत्या पर कहा अयोध्या में जो घटना हुई है वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हुई है, साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्घटनाएं हो जाती है पर उस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए, राजनीति से खेलना संवेदनाओं से खेलने के बराबर है , और कहा कि घटनाओं का निस्तारण भी किया जाता है , उन्होंने आरोपियों के खिलाफ जल्द ही जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
