7 जुलाई को प्रतापगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा|

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 जुलाई को प्रतापगढ़ आगमन की संभावित तैयारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम एटीएल ग्राउंड में आयोजित किए जाने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है तथा सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था, पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी गई है।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को विकास परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नगर की साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, विद्युत व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के कार्यों में भी तेजी लाई जा रही है।