राजधानी दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी यह तस्वीर आज साफ हो जाएगी। वोटों की गिनती शुरू होने के बाद रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बना ली है। आम आदमी पार्टी कई प्रमुख सीटों पर पीछे चल रही है ,

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। 2 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 46 और आम आदमी पार्टी (AAP) 24 सीटों पर आगे चल रही है।
दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पर जश्न शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। इससे पहले भाजपा ने 1993 में भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाई थी। तब भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 CM बनाए थे।
AAP संयोजक केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर 1170 वोट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा आगे हैं। दिल्ली दंगों वाली सीट मुस्तफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन बिष्ट 40 हजार वोटों से आगे हैं। दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन चौथे नंबर पर हैं।
दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया।
2020 में केजरीवाल तीसरी बार CM बने थे, लेकिन शराब घोटाले में जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफा दे दिया। वे 4 साल 7 महीने और 6 दिन CM रहे। इसके बाद उन्होंने आतिशी को CM बनाया।
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है , शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 45 सीटों पर आगे है। आप ने 25 सीटों पर बढ़त बना रखी है। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है।