SIR को लेकर BJP का बड़ा चुनावी प्लान, बूथ कमेटियों के जरिए 2027 मिशन पर फोकस…

मतदाता सत्यापन अभियान के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई जा रही रणनीति।

2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अनुरूप बूथ कमेटियों को सक्रिय करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसका उद्देश्य मतदाता सत्यापन प्रक्रिया को प्रभावी बनाना, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना और चुनावी तैयारियों को जमीनी स्तर तक मजबूत करना है।