सपा प्रमुख ने सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने BJP पर तीखा हमला बोलते हुए उसे ‘महापापी’ और ‘अधर्मी’ बताय|
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत अन्य मुद्दों को लेकर 17 दिन से आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपील की है.भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कन्नौज सांसद ने अनशन तोड़ने की अपील की है.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- सोनम वांगचुक से हमारा अति विनम्र आग्रह और सविनय अपील है कि वो अपना अनशन तोड़ दें.उनका जीवन समस्त विश्व के लिए अनमोल है क्योंकि उसमें मानवता और पर्यावरण के लिए उतनी ही प्रतिबद्धता है जितनी की लोकतंत्र के लिए.