CM योगी शामली मे गरजे : माफिया की जगह सिर्फ जेल या जहन्नुम’, सावन में कांवड़ियों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील।।

शामली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली दौरे के दौरान कानून-व्यवस्था और अपराध पर सख्त रुख दोहराते हुए कहा कि “माफिया को जेल या जहन्नुम पहुंचाकर ही रहेंगे।” उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में अपराध और माफिया राज के लिए कोई जगह नहीं है और सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति कानून व्यवस्था को चुनौती देगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सावन माह और कांवड़ यात्रा का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन, शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का पर्व है और इसे पूरी श्रद्धा, मर्यादा तथा सामाजिक समरसता के साथ संपन्न किया जाना चाहिए।

उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात और श्रद्धालुओं की सभी आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि यात्रा सुचारु और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार धार्मिक आयोजनों के शांतिपूर्ण संचालन और प्रदेश की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनके संबोधन में अपराध नियंत्रण और सावन यात्रा की व्यवस्थाएं प्रमुख मुद्दे रहे।