‘अनशन खत्म करें, संघर्ष जारी रखें’, अभिजीत दिपके की सोनम वांगचुक से भावुक अपील…

नई दिल्ली: लद्दाख से जुड़े मुद्दों को लेकर जारी आंदोलन के बीच सामाजिक कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य महत्वपूर्ण है, लेकिन स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है।

अभिजीत दिपके ने कहा कि सोनम वांगचुक का संघर्ष देश के लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अब अनशन समाप्त कर आंदोलन को दूसरे लोकतांत्रिक तरीकों से आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का समर्थन इस अभियान के साथ बना रहेगा।

दिपके ने कहा, “आंदोलन जारी रहेगा, लेकिन आपकी सेहत भी देश के लिए जरूरी है। इसलिए आप अनशन समाप्त करें और इस लड़ाई का नेतृत्व पहले की तरह करते रहें।”

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक लद्दाख से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनके समर्थन में देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी बीच अभिजीत दिपके की यह अपील भी चर्चा का विषय बन गई है|