नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।
धरने में शामिल विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा से बच रही है। उन्होंने संसद में महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत बहस कराने, विपक्ष की आवाज़ को सुने जाने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान करने की मांग की।
विपक्षी सांसदों ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह होना चाहिए और संसद में सार्थक चर्चा सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रदर्शन के बाद विपक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो संसद के भीतर और बाहर उनका विरोध जारी रहेगा|
प्रमुख मांगे ?
धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए,
प्रधानमंत्री छात्रों से माफ़ी मांगें,
छात्रों से हिंसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो