अम्बेडकर जयंती 2025: देश ने दी जबरदस्त श्रद्धांजलि और लिया समानता का संकल्प !

WhatsApp Image 2025 04 14 at 5.41.03 PM
74 / 100 SEO Score

जिलाधिकारी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित

नरेंद्र त्रिपाठी रायबरेली

रायबरेली, 14 अप्रैल 2025 को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जनपद में मनाई गई। कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सभागार में आयोजित गोष्ठी में भीमराव अम्बेडकर के योगदान को याद किया गया एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती इस बार ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ थीम से मनाई जा रही है। जिसके अंतर्गत जनपद में 15 दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मनाई गई जयंती !
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मनाई गई जयंती !


उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ0 अम्बेडकर जातिवाद, संप्रदायवाद और भ्रष्टाचार जैसी कुरीतियों को विकास के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा मानते थे। बाबा साहेब शोषित, दलित, महिलाओं,पिछड़े व सर्वसमाज के उत्थान के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे। उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हम सभी चाहे जिस पद पर हो वहां पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार एवं कलेक्ट्रेट परिवार के सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

सूचना कार्यालय में मनाई गई अंबेडकर जयंती

सूचना कार्यालय में मनाई गई अंबेडकर जयंती
सूचना कार्यालय में मनाई गई अंबेडकर जयंती

डॉ0 अंबेडकर की जयंती विकास भवन स्थित सूचना कार्यालय में भी मनाई गई। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन ने डॉ0 अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन उन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है जो अपने जीवन में संघर्ष कर रहे हैं। हमें उनके जीवन दर्शन से शिक्षा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर सूचना कार्यालय के कर्मचारी मो० राशिद रियाज अंसारी, रंजीत उपस्थित रहे।

Also Read :

डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 134वीं जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि और समानता का संकल्प !