एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट ssc.gov.in पर जल्द ही आने वाला है। कटऑप और मेरिट भी यहीं आएगी। आप फिजिकल की तैयारी करते रहे हैं। GD लिखित परीक्षा में जो अभ्यर्थी सेलेक्ट होंगे उन्हें जीडी भर्ती के अगले चरण फिजिकल के लिए बुलाया जाएगा।
एसएससी जीडी सरकारी रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अच्छा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही जीडी कांस्टेबल लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित करने वाला है। जिन अभ्यर्थी जीडी एग्जाम दिया है, वे अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर चेक कर सकेंगे। परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। इसमें स्टेट वाइज जीडी कट-ऑफ 2025 और मेरिट लिस्ट होगी। इसी से मालूम होगा कि एसएससी जीडी भर्ती फिजिकल यानी अगले चरण के लिए कौन सेलेक्ट होगा।

SSC GD Cut off 2025: पिछले साल का जीडी कटऑफ
एसएससी जीडी कांस्टेबल की कटऑफ और मेरिट लिस्ट स्टेट वाइज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होती है। 2024 में यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश में जीडी का कटऑफ देखें-
राज्य | सामान्य वर्ग कटऑफ (पुरुष) | ईडब्ल्यूएस | ओबीसी | एससी | एसटी |
यूपी | 139.94183 | 136.85110 | 139.46339 | 133.14709 | 127.91450 |
बिहार | 125.71511 | 136.85110 | 120.60702 | 105.97502 | 121.01563 |
मध्य प्रदेश | 133.04288 | 126.49138 | 135.33566 | 125.62813 | 109.08745 |
राजस्थान | 138.93930 | 132.84806 | 138.80852 | 128.90681 | 132.39192 |
कब तक आएगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 53,690 पदों पर एसएससी की तरफ से जीडी रिजल्ट 2025 मई में जारी होने की उम्मीद है, हालांकि आयोग की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है। पिछले साल की बात करें तो एसएससी जीडी की परीक्षा 20 फरवरी से 7 मार्च को आयोजित की गई थी। वहीं रिजल्ट 10 जुलाई को घोषित किया गया था। वहीं इस साल 2025 में 4 फरवरी से 25 फरवरी तक जीडी कांस्टेबल एग्जाम हुआ था। एग्जाम पिछले साल से पहले हो गया था, तो ऐसे में रिजल्ट भी 2024 से जल्दी आने की संभावना है।
कैसे होगा योग्य उम्मीदवारों का चयन
रिटन एग्जाम क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को अगले राउंड के लिए बुलाया जाएगा। नेक्स्ट राउंड में सभी उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा और इसके बाद ही योग्य कैंडिडेट को नियुक्त किया जाएगा।
पीईटी-पीएसटी के लिए पात्रता
जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे भर्ती के अगले चरण पीईटी एवं पीएसटी के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। पीईटी में सफल होने के लिए मेल कैंडिडेट्स को 5 किमी की दौड़ 24 मिनट में, 1600 मीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी। फीमेल कैंडिडेट्स को साढ़े 8 मिनट में 1.6 किलोमीटर, 800 मीटर की रेस 5 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके साथ ही पीएसटी में अभ्यर्थियों को शारीरिक लंबाई/ सीने की माप को भी पूरा करना होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई की माप भी की जाएगी। इस चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 39,481 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
इन पदों पर की जाएगी भर्ती
एसएससी जीडी 2025 परीक्षा के माध्यम से असम राइफल्स (राइफलमैन जीडी), विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (सिपाही) सहित विभिन्न अर्धसैनिक बलों पदों पर कुल 53,690 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
SSC GD Constable Result 2025: कितनी मिलेगी सैलरी
इस परीक्षा में 18 से 32 साल के उम्मीदवार पात्र माने जाते हैं। वहीं एग्जाम क्वालीफाई करने वाले छात्रों को एसएससी सीजीएल की मंथली सैलरी के तहत 30,000 रुपये से 60,000 रुपए तक दिए जाएंगे।
SSC GD का रिजल्ट कैसे निकाले?
एसएससी रिजल्ट अभ्यर्थी नीचे बताए स्टेप बाय स्टेप मैथ्ड से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। समझ लें कैसे-
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर Result सेक्शन में जाएं।
- रिजल्ट जारी होने के बाद यहां SSC GD Constable Result 2025 Download PDF के लिंक पर क्लिक करें। (एक्टिव होने के बाद)
- आपकी स्क्रीन पर पूरी पीडीएफ खुल जाएगी। इसमें (Ctrl+F) प्रेस करके अपना नाम और रोल को सर्च करें।
- अगर आपका नाम पीडीएफ में मौजूद है, तो आप जीडी भर्ती में सेलेक्ट हो गए हैं।
लिखित परीक्षा में चयनित हुए महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को फिजिकल भी देना होगा। इसमें शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)। शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में आपकी ऊंचाई, छाती और वजन मापा जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में आपको दौड़ना, कूदना और अन्य शारीरिक गतिविधियां करनी होंगी। इन दोनों परीक्षाओं में पास होने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम चयन के लिए विचार किया जाएगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट और कटऑफ जारी होगी।
Also Read :
“सपनों को मिली मंज़िल: UPSC ने NDA, CDS और NA के नतीजे किए घोषित !”