“RCB का 18 साल का सपना हुआ साकार, पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा!”

 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स की टीम को आईपीएल 2025 फाइनल में हरा दिया है। इस जीत के साथ ही उन्होंने अपने आईपीएल खिताब का 18 साल का सूखा खत्म कर दिया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल ट्रॉफी के 18 साल के इंतजार को खत्म कर दिया है. बेंगलुरू ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए खिताबी मुकाबलें में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. बेंगलुरु जब जीत के मुंहाने पर थी, विराट कोहली के आंखों में आंसू झलक आए. 18 साल, बेंगलुरु को अपने पहले खिताब के लिए 18 साल लगे हैं.

"RCB का 18 साल का सपना हुआ साकार, पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा!"
“RCB का 18 साल का सपना हुआ साकार, पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा!”

191 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही थी. लेकिन फिर विकेट गिरते गए और आखिर में पंजाब 7 विकेट के नुकसान पर 184 बनाने में ही सफल हुई. इस मुकाबले में क्रुणाल पांड्या का स्पैल काफी अहम रहा. जबकि मैच का 17वां ओवर फेंकने आए भुवनेश्वर कुमार ने तीन गेंद में नेहाल वढेरा और मार्कस स्टोइनिस का विकेट लेकर चीजें पूरी तरह से बदल दी. पंजाब के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज शशांक सिंह रहे, जिन्होंने 30 गेंदों मेें नाबाद 61 रनों की पारी खेली. जबकि जोश इंग्लिश ने 39 रन बनाए. बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट झटके. 

खत्म हुआ इंतजार

वो पल जब बेंगलुरु ने मैच जीत लिया था. आखिरी ओवर की दो गेंद के बाद ही बेंगलुरु की जीत तय हो गई थी और उसके बाद कोहली के आंखों में आंसू थे.

क्रुणाल प्लेयर ऑफ द मैच

क्रुणाल पांड्या को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया है. उन्होंने चार ओवर में 17 रन देते हुए सिर्फ 2 विकेट झटके हैं.

बेंगलुरु ने पंजाब को 191 रन का लक्ष्य दिया

बेंगलुरु ने पंजाब को 191 रन का लक्ष्य दिया
बेंगलुरु ने पंजाब को 191 रन का लक्ष्य दिया

बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। पंजाब को अगर खिताब जीतना है तो उन्हें 120 गेंदों में 191 रन बनाने होंगे। अर्शदीप ने 20वें ओवर में तीन विकेट लेकर बेंगलुरु को 190 के स्कोर पर रोक दिया। उन्होंने आखिरी ओवर में शेफर्ड, क्रुणाल और भुवनेश्वर के विकेट लिए।

पंजाब का स्कोर 100 के पार

क्रुणाल पांड्या ने अपने जीवन की सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की. लग रहा है कि उन्होंने अकेले दम पर बेंगलुरु की झोली में मैच डाल दिया है. इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 3 रन दिए हैं. इसके साथ ही उनके चार ओवर पूरे हुए. क्रुणाल ने 17 रन दिए और प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिश, दोनों सेट बल्लेबाजों के विकेट झटके. अब सात ओवरों का खेल बाकी है. जीत के लिए जरूरी रन रेट बढ़कर 13 के करीब पहुंच गया है. पंजाब को अब 42 गेंद में 90 रन चाहिए. क्रीज पर शशांक सिंह और नेहाल वढेरा मौजूद हैं. 

मैच का टर्निंग पॉइंट – श्रेयस अय्यर का आउट

मैच का टर्निंग पॉइंट – श्रेयस अय्यर का आउट
मैच का टर्निंग पॉइंट – श्रेयस अय्यर का आउट


पंजाब की पारी में शशांक सिंह (61 रन, 30 गेंद) ने जमकर मुकाबला किया, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर (सिर्फ 1 रन) और जोश इंग्लिस (39 रन) समय पर आउट हो गए। 17वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने नेहल वधेरा और मार्कस स्टोइनिस को लगातार आउट कर मैच को RCB के पक्ष में कर दिया। आखिरी ओवर में 29 रन चाहिए थे, लेकिन हेजलवुड ने दबाव में गेंदबाजी करके जीत सुनिश्चित की।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड 

पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल 

Also Read :

पंजाब किंग्स की दमदार जीत: मुंबई को पांच विकेट से चटाई धूल !