IPL 2025 Final: स्टेडियम में दिखे ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक, बोले– “RCB है दिल से मेरी फेवरेट टीम!”

sunak pm
70 / 100 SEO Score

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ आईपीएल 2025 फाइनल देखने भारत पहुंचे. ऋषि सुनक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बड़े समर्थक हैं. फाइनल मुकाबाला गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया..

यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने आईपीएल 2025 के फाइनल के लिए आरसीबी को सपोर्ट किया है. उन्होंने क्रिकेट के एक सदी बाद ओलंपिक में वापसी को भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव से भी जोड़ा और आईपीएल और बीसीसीआई की नीतियों की सराहना की.

IPL 2025 Final: स्टेडियम में दिखे ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक, बोले– "RCB है दिल से मेरी फेवरेट टीम!"
IPL 2025 Final: स्टेडियम में दिखे ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक, बोले– “RCB है दिल से मेरी फेवरेट टीम!”

उन्होंने कहा, “”मैं आपको एक संकेत दूंगा – ई साला कप नमदे! उम्मीद है, मेरी उच्चारण में सुधार हुआ है क्योंकि मैंने 16 साल पहले कन्नड़ में अक्षता को प्रपोज किया था, जहां सच कहूं तो, मुझे पूरी तरह से यकीन नहीं था कि वह समझ रही थी कि मैं क्या कह रहा था! “लेकिन जाहिर है, मैं एक बेंगलुरु परिवार में शादीशुदा हूं, इसलिए आरसीबी मेरी टीम है.” पूर्व पीएम ने ऋषि सुनक ने अपनी वाइफ के साथ सोशल मीडिया पर अहमदाबाद में स्टेडियम से फोटो भी शेयर किया है.

आईपीएल 2025 फाइनल में छाए ऋषि सुनक

आईपीएल 2025 फाइनल में छाए ऋषि सुनक
आईपीएल 2025 फाइनल में छाए ऋषि सुनक

RCB की बैटिंग पारी के आखिरी ओवर में ये मजेदार घटना हुई। अर्शदीप सिंह ने दूसरी गेंद पर खतरनाक रोमारियो शेफर्ड को पवेलियन की राह दिखाई। फिर  चौथी गेंद पर क्रुणाल पांड्या भी आउट हुए। आरसीबी को सपोर्ट कर रहे ऋषि सुनक काफी नाखुश दिखे। आखिरी गेंद पर जब भुवनेश्वर कुमार ने हवाई शॉट खेला तो पूर्व ब्रिटिश पीएम को लगा कि गेंद बाउंड्री पार जाएगी और उन्होंने जश्न मनाना शुरू कर दिया, लेकिन ऋषि सुनक ने जश्न मनाने में जल्दी कर दी क्योंकि भुवनेश्वर कुमार का ये शॉट बाउंड्री नहीं पार कर सका और वो लॉंग ऑन की दिशा में कैच आउट हो गए।

सोशल मीडिया पर इस मोमेंट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देख सकते हैं कि एक सेकेंड के अंदर ऋषि सुनक का खुशी से खिलखिलाता हुआ चेहरा गम में तब्दील हो गया।

विराट कोहली के जबरा फैन हैं ऋषि सुनक

विराट कोहली के जबरा फैन हैं ऋषि सुनक
विराट कोहली के जबरा फैन हैं ऋषि सुनक

आपको बता दें कि इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। यही वजह है कि वो आईपीएल 2025 के फाइनल में RCB को सपोर्ट करने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे। फाइनल में विराट कोहली ने 43 रनों की पारी तो खेली लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 122 का था। उन्होंने 35 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 3 चौके लगाए।

आईपीएल फाइनल में बॉलीवुड सितारे शामिल

आईपीएल के फाइनल मैच में बॉलीवुड सितारे भी नजर आ रहे हैं. इस मैच को देखने विराट कोहली की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी पहुंची है. अनुष्का, विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए अक्सर ही मैदान में नजर आती हैं. वहीं पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा भी स्टेडियम में हैं. प्रीति जिंटा, पंजाब के सभी मैचों में टीम के साथ खड़ी नजर आई हैं.

Also Read :

“RCB का 18 साल का सपना हुआ साकार, पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा!”