UP के सिद्धार्थनगर में सामने आई सोनम पार्ट-2, पति की हत्या कर नदी में फेंकी लाश !

siddharthnagar murder wife kills husband over affair dumps body in river V jpg 442x260 4g
70 / 100 SEO Score

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर पति-पत्नी के अटूट प्रेम के पवित्र रिश्ते से विश्वास उठ जायेगा। यहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे ‘सोनम पार्ट-2’ कहा जा रहा है। यहां संगीता नाम की महिला ने अपने प्रेमी अनिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति कन्नन की हत्या कर दी और शव को राप्ती नदी में फेंक दिया

18 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले कन्नन दिल्ली में काम करते थे और समय-समय पर गांव आते-जाते रहते थे। दो साल पहले, ट्रेन यात्रा के दौरान संगीता की मुलाकात बलरामपुर निवासी अनिल से हुई, और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। कन्नन इस रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए संगीता और अनिल ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

UP के सिद्धार्थनगर में सामने आई सोनम पार्ट-2, पति की हत्या कर नदी में फेंकी लाश !
UP के सिद्धार्थनगर में सामने आई सोनम पार्ट-2, पति की हत्या कर नदी में फेंकी लाश !

2 जून को कन्नन अचानक लापता हो गए। शुरुआत में किसी को शक नहीं हुआ, लेकिन 5 जून को संगीता ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जब पुलिस ने संगीता से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर कन्नन का कंकाल बलरामपुर जिले में राप्ती नदी के किनारे से बरामद किया गया

पुलिस ने संगीता और अनिल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, और लोग इसे राजा रघुवंशी हत्याकांड से जोड़कर देख रहे हैं

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला जिले के ढेबरुवा थानाक्षेत्र के नजरगढ़वा गांव का है। यहां रहने वाले कन्नन ने 18 साल पहले दिल्ली की रहने वाली संगीता से विवाह किया था। दोनों गांव में अलग घर बनाकर दोनों रहते थे। इसी बीच लगभग 2 साल पहले दिल्ली जाते समय रास्ते में बलरामपुर के निवासी अनिल शुक्ला से कन्नन की पत्नी संगीता की दोस्ती हो गई।

दोनों में मोबाईल नंबर का आदान प्रदान हो गया और बाते होने लगी। धीरे-धीरे प्रेम परवान चढ़ा और अनिल बीच बीच में गांव आकर मिलने जुलने लगा। संगीता ने लोगो को बताया कि प्रेमी अनिल उसकी बुआ का लड़का है इसलिए किसी ने शक भी नहीं किया।

बलरामपुर में मिला कंकाल

इसी बीच 2 जून 2025 को अचानक कन्नन लापता हो गया। 5 जून को पत्नी संगीता ने ढेबरुवा थाने में जाकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इसी बीच 9 जून को कन्नन के भाई बाबूलाल ने आसपास पता किया तो पता चला कि 2 जून को पति पत्नी साथ में गांव से गए थे।

यह जानकारी मिलते ही बाबूलाल ने थाने में जाकर अपने भाई के लापता होने में पत्नी की भूमिका संदिग्ध बताई। इसके बाद जब पुलिस ने संगीता को पकड़कर कड़ी पूछताछ की तब संगीता ने बताया कि उसने अपने प्रेमी अनिल शुक्ला के साथ मिलकर रास्ते में अपने पति को जहर खिलाया और राप्ती नदी में फेंक दिया है। पत्नी की निशानदेही पर पुलिस मौके पर पहुंची और कन्नन का कंकाल बरामद किया जिसकी पुष्टि परिजनों ने की है। 

संगीता और अनिल शुक्ला की गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद संगीता और उसके प्रेमी अनिल शुक्ला को हिरासत में लिया. पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया. ढेबरूआ थाने के प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि संगीता और अनिल के बीच अवैध संबंध थे, जिसके चलते उन्होंने कन्नन को रास्ते से हटाने की साजिश रची. दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. बता दें कि संगीता और कन्नन की शादी 18 साल पहले हुई थी और दोनों को एक 12 साल का बेटा भी है.

पुलिस ने क्या कहा?

इस पूरे मामले को लेकर शोहरतगढ़ के सीओ सुजीत राय ने बताया, 5 जून को नजरगढ़वा गांव की संगीता ने अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसकी विवेचना में पता चला कि पत्नी के किसी से प्रेम संबंध है। इस सूचना पर जब संगीता से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया बलरामपुर में सेमरहना गांव के पास उसने पति को जहरीला पदार्थ पिलाकर पुल से नदी में फेंक दिया है। 10 जून को उसकी बताये स्थान के पास से उसके पति का कंकाल बरामद कर लिया गया। परिजनों ने इसकी शिनाख्त की है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Also Read :

लोनी में सूटकेस से महिला का शव बरामद, रेप के बाद मर्डर की आशंका !