यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी, जो 12 मार्च तक चलेंगी। इसके लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है. छात्रों को प्रवेश पत्र उनके संबंधित स्कूलों से मिलेगा |
परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें 24 घंटे परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग होगी। परीक्षा के दौरान कोई छात्र या छात्रा नकल करते पकड़ा गया तो उसकी कॉपी नहीं जांची जाएगी। एक करोड़ का जुर्माना या जेल की सजा नकल करवाने वालों पर ही लागू होगी। सचिव भगवती सिंह ने साफ किया है कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा अवांछित तत्व भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत अनुचित साधन का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थियों को आर्थिक जुर्माना तथा कारावास की सजा दी जाएगी।
एक परीक्षा केंद्र पर 2000 छात्र देंगे एग्जाम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस पर एक एग्जाम सेंटर पर करीब 2000 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे. पिछली बार एक केंद्र पर 1200 छात्रों को परीक्षा देने की अनुमति दी गई थी. जिसे इस बार बढ़ा दिया गया है. बोर्ड परीक्षा का आयोजन परिषद की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत ही किया जाएगा
AI से होगी निगरानी
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार बोर्ड परीक्षा की निगरानी एआई से कराने की योजना बनाई है. इसके लिए हाईटेक कंप्यूटर लैब बनाने की योजना है. वहीं इस पर परीक्षा में नकल विरोधी कानून भी लागू किया गया है. नकल करते या कराने पर पकड़े जाने पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना, आजीवन कारावास या दोनों की सजा हो सकती. नकल विरोध कानून लागू होने के बाद पहली बार बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.
बोर्ड ने शुरू किया हेल्प डेस्क
वहीं परीक्षा की तैयारी और छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के लिए यूपी बोर्ड ने हेल्प डेस्क भी शुरू किया है. जिस पर छात्र की बोर्ड परीक्षा की तैयारी से संबंधित प्रश्न विषय विशेषज्ञ के पूछ सकते हैं. स्टूडेंट्स किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक हेल्प लाइन नंबर 8865018818 पर फोन कर संपर्क कर सकते हैं |