ऊंचाहार विधानसभा में सेवा कार्य, बाबूगंज में कंबल वितरण कार्यक्रम !

रायबरेली जनपद की विधानसभा ऊंचाहार क्षेत्र अंतर्गत बाबूगंज में ठंड के मौसम को देखते हुए एक विशाल कंबल वितरण एवं तहरी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 600 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी देखने को मिली। आयोजन का उद्देश्य गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत पहुंचाना रहा।

ऊंचाहार विधानसभा में सेवा कार्य, बाबूगंज में कंबल वितरण कार्यक्रम !
ऊंचाहार विधानसभा में सेवा कार्य, बाबूगंज में कंबल वितरण कार्यक्रम !

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वह हमेशा क्षेत्र की जनता की सेवा में लगे रहते हैं और उनका निरंतर प्रयास रहता है कि विधानसभा ऊंचाहार का कोई भी व्यक्ति परेशान न हो। उन्होंने कहा, “आज इतनी ठंड के बावजूद आप सब इतनी बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हैं, यह देखकर मैं अभिभूत हूं। आप सभी का आशीर्वाद मुझे मिल रहा है, यही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”

अतुल सिंह ने कहा कि इस ठंड के मौसम में समाज के हर सक्षम व्यक्ति को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। कंबल वितरण जैसे कार्य केवल एक दिन का नहीं, बल्कि निरंतर किए जाने चाहिए। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं देखा कि वर्तमान विधायक ने किसी जरूरतमंद की मदद की हो। उनकी निष्क्रियता के कारण ऊंचाहार की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।

ऊंचाहार विधानसभा में सेवा कार्य, बाबूगंज में कंबल वितरण कार्यक्रम !
ऊंचाहार विधानसभा में सेवा कार्य, बाबूगंज में कंबल वितरण कार्यक्रम !

उन्होंने आगे कहा कि आज हालत यह है कि इतनी ठंड में भी लोग आवारा पशुओं से अपनी फसलों को बचाने के लिए रात-रात भर खेतों में पड़े रहने को मजबूर हैं। सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। अतुल सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता का दुर्भाग्य है कि सुल्तानपुर से आकर विधायक तो बन गए, लेकिन जनता की समस्याओं से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान और देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं और संविधान को बचाने के लिए जननायक राहुल गांधी लगातार संघर्ष कर रहे हैं, वहीं प्रियंका गांधी भी जनता की चिंता करती हैं और ऊंचाहार सहित पूरे प्रदेश की स्थिति के बारे में लगातार जानकारी लेती रहती हैं।

अतुल सिंह ने कहा कि यदि आज वह विधायक होते तो क्षेत्र की जनता को सड़क, बिजली और पानी के लिए इस तरह भटकना नहीं पड़ता। उन्होंने दावा किया कि वे जनता की इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करते।

इससे पूर्व अतुल सिंह का सैकड़ों समर्थकों द्वारा चडरई टोल पर जोरदार स्वागत किया गया। वहां से वे कार्यक्रम स्थल बाबूगंज पहुंचे, जहां आयोजक गोलू अग्रहरि ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिला सचिव अनुज सिंह ने किया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता शिवकुमार पांडे, पूर्व डिप्टी एसपी आर.एन. गौतम, आयोजक गोलू अग्रहरि, रामदत्त पांडे, सुरेंद्र सिंह नन्हे, भारतेंदु सिंह, आनंद मौर्य, डॉ. बृजभान सिंह, विक्रम सिंह, अजय मौर्या, विमलेन्द्र बाजपेई, पप्पू मिश्रा, सुरेश मौर्य, कप्तान सिंह, रवि सिंह, चंडिका अग्रहरि, रमेश सरोज, विपिन अग्रहरि, रिंकू गुप्ता, मिथिलेश सरोज, देवेंद्र सिंह, फूलचंद अग्रहरि, अंकित सिंह, राजा तिवारी, उदय सिंह, धीरेंद्र यादव, मनोज यादव, बबलू अग्रहरि, पप्पू मंसूरी, मोहम्मद आलम, जितेंद्र गौतम, नीलम सरोज, शकुंतला यादव, सुनीता सरोज सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में तहरी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने सहभागिता की। ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न सिर्फ जरूरतमंदों को राहत देते हैं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

Also Read :

रायबरेली नेत्र चिकित्सालय की पहल, थुलेंडी में लगा फ्री आंख जांच शिविर !