योगी मॉडल से बदली तस्वीर, निवेश के नक्शे पर चमका यूपी !

राज्य में निवेश की यह सफलता किसी एक परियोजना तक सीमित नहीं है. वर्ष 2018 में आयोजित उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश को 4.28 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे.

उत्तर प्रदेश अब देश के निवेश मानचित्र पर तेजी से एक मजबूत और भरोसेमंद औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। बीते कुछ वर्षों में राज्य सरकार द्वारा किए गए व्यापक नीतिगत, प्रशासनिक और विनियामक सुधारों का असर अब साफ तौर पर जमीन पर दिखाई देने लगा है। निवेश के अनुकूल माहौल, तेज़ निर्णय प्रक्रिया और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते उत्तर प्रदेश बड़े औद्योगिक घरानों और वैश्विक निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसी बदलाव का ताजा उदाहरण ऑटोमोबाइल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड का नया प्लांट है।

योगी मॉडल से बदली तस्वीर, निवेश के नक्शे पर चमका यूपी !
योगी मॉडल से बदली तस्वीर, निवेश के नक्शे पर चमका यूपी !

अशोक लीलैंड का यह प्लांट उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति का प्रतीक बनकर उभरा है। इस परियोजना में लगभग 252 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इस प्लांट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 20 फरवरी 2024 को आयोजित हुई थी और इतने कम समय में परियोजना का धरातल पर आ जाना राज्य सरकार की कार्यशैली और निवेश के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह संकेत देता है कि उत्तर प्रदेश में अब निवेश केवल कागज़ी एमओयू तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि वह तेजी से प्लांट, उत्पादन और रोजगार में बदल रहा है।

राज्य में निवेश की यह सफलता किसी एक परियोजना तक सीमित नहीं है. वर्ष 2018 में आयोजित उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश को 4.28 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे.
राज्य में निवेश की यह सफलता किसी एक परियोजना तक सीमित नहीं है. वर्ष 2018 में आयोजित उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश को 4.28 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे.

इस प्लांट के शुरू होने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, वहीं परिवहन, लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन और सहायक उद्योगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके चलते आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

राज्य सरकार का कहना है कि निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बीते वर्षों में कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम, समयबद्ध स्वीकृतियां, भूमि आवंटन की पारदर्शी प्रक्रिया और बेहतर कानून-व्यवस्था ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे, औद्योगिक कॉरिडोर और बेहतर कनेक्टिविटी ने उत्तर प्रदेश को उद्योगों के लिए अधिक अनुकूल बनाया है।

उत्तर प्रदेश में निवेश की यह सफलता किसी एक परियोजना तक सीमित नहीं है। वर्ष 2018 में आयोजित उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश को करीब 4.28 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इसके बाद वर्ष 2023 में आयोजित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने निवेश के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया, जिसमें लगभग 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश आशय पत्र (एमओयू) प्राप्त हुए। इन आंकड़ों ने यह साफ कर दिया कि निवेशकों का भरोसा उत्तर प्रदेश पर लगातार बढ़ रहा है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले पौने नौ वर्षों में कुल मिलाकर लगभग 45 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव उत्तर प्रदेश को मिले हैं। इन प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए अब तक चार ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह आयोजित किए जा चुके हैं, जिनके जरिए कई बड़ी और मध्यम परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। इससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार केवल निवेश प्रस्ताव जुटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके क्रियान्वयन पर भी पूरा जोर दे रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर प्रदेश की यह निवेश यात्रा राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। औद्योगिक विकास से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होगी। इससे सामाजिक और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सरकार के पास अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे।

कुल मिलाकर, अशोक लीलैंड का नया प्लांट और बड़े पैमाने पर निवेश प्रस्ताव इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि उत्तर प्रदेश अब निवेश और औद्योगिक विकास का नया अध्याय लिख रहा है। बदलते माहौल और मजबूत नीतियों के साथ राज्य देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक निवेशकों के लिए भी एक आकर्षक गंतव्य बनता जा रहा है।

Also Read :

योगी सरकार का फैसला, 15 जनवरी को यूपी में अवकाश