दो दिनों तक 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, गिरेगा पारा
उत्तर भारत में मौसम बदलता नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ी है। जिससे सुबह-शाम ठंड पड़ रही है. वहीं, दिन के समय सामान्य से अधिक तापमान के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है. इस बीच, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर भी अपडेट दिया है |
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक लखनऊ में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी। इसकी शुरुआत बुधवार शाम में हो भी गई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ों से आने वाली इन ठंडी पछुआ हवाओं के असर से दिन व रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं। इसकी वजह से पारा सामान्य की तरफ लौटेगा और तपिश भरी धूप से कुछ राहत मिलेगी।
बुधवार को दिन का पारा 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 28 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात का तापमान 1.7 डिग्री की बढ़त के साथ 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।