प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी रचाने वाले हैं। बीती शाम को उनका संगीत फंक्शन था जहां प्रियंका ने धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही नहीं सिद्धार्थ के जीजू ने भी अपने हुनर से रंग जमा दिया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जहां भी जाते हैं, सबका ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं, प्रियंका चोपड़ा, भाई सिद्धार्थ की संगीत फंक्शन में ब्लू कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत दिख रही हैं. साथ ही निक ने भी उनके कपड़ों के साथ कॉर्डिनेट करके अपना आउटफिट पहना है ,प्रियंका का होने वाली भाभी के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। दो दिन पहले से ही सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। हल्दी और मेहंदी के बाद बीती शाम को शानदार संगीत फंक्शन होस्ट किया गया , प्रियंका चोपड़ा की भाई की शादी में उनके पति निक के अलावा सास-ससुर भी शामिल हुए। बीती शाम को संगीत फंक्शन में प्रियंका ने ही नहीं बल्कि उनके पति ने भी साले साहब की संगीत नाइट को यादगार बना दिया।

होने वाली भाभी संग प्रियंका ने लगाए ठुमके
भारत में कोई फंक्शन हो और प्रियंका चोपड़ा न झूमें, ऐसा हो ही नहीं सकता है। भाई की शादी में भी एक्ट्रेस ने अपने देसी अवतार से सभी के होश उड़ा दिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका डांस करती हुई नजर आ रही हैं। एक जगह उन्हें 7 खून माफ मूवी के डार्लिंग गाने पर डांस करते हुए देखा गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय के साथ पैर थिरकाए। ननद और भाभी का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

निक जोनस ने जमाई महफिल
एक तरफ प्रियंका चोपड़ा ने भाई की शादी में होने वाली भाभी के साथ डांस किया, दूसरी ओर निक जोनस ने अपनी आवाज का जादू चलाया। उन्होंने सिद्धार्थ और नीलम की संगीत नाइट में गाना गाया। हाथ में गिटार लिए निक को इंग्लिश सॉन्ग गाते हुए देखा जा सकता है।