दुबग्गा रवेरा अस्पताल में नई डायलिसिस यूनिट शुरू, आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज

लखनऊ के दुबग्गा और आसपास के क्षेत्र के गुर्दे यानी किडनी के मरीजों के लिए एक बहुत ही राहत भरी और बड़ी खबर सामने आ रही है। दुबग्गा स्थित रवेरा अस्पताल में एक नई और अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट का भव्य उद्घाटन किया गया है। यह नई शुरुआत हिंदुस्तान रीनल केयर टीम के सौजन्य से की गई है, जो क्षेत्र के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
आज के समय में डायलिसिस का खर्च आम परिवार का बजट बिगाड़ देता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, रवेरा अस्पताल की इस नई यूनिट में गुर्दे के मरीजों के लिए आयुष्मान भारत योजना की सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध हैं। यानी पात्र मरीज यहाँ मुफ्त या सरकारी नियमों के तहत बेहद किफायती दरों पर अपनी डायलिसिस करवा सकते हैं। इसके अलावा, जो मरीज बेहद गरीब हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें अस्पताल प्रबंधन की तरफ से विशेष छूट भी दी जाएगी, ताकि पैसों की कमी के कारण किसी का इलाज न रुके।