मुजफ्फरनगर की कोतवाली नगर पुलिस ने न्याजूपुरा-चरथावल रोड पर मुठभेड़ के दौरान ₹15 हजार के इनामी और वांछित बदमाश समीर उर्फ फौजी को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी रोहित भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दोनों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में ₹15 हजार का इनामी बदमाश समीर उर्फ फौजी घायल, साथी समेत गिरफ्तार…