“स्कूल में चापड़ लेकर पहुंचीं प्रिंसिपल, दहशत में आए शिक्षक-छात्र; बोलीं- ‘मैं खुद को बिल्कुल सुरक्षित नहीं महसूस कर रही हूं'”

‘डर के साये में हूं…’ प्रिंसिपल चापड़ लेकर स्कूल पहुंचीं, छात्रों-स्टाफ में फैली दहशत

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां स्कूल प्रिंसिपल शिखा सिंह चाकू और चापड़ जैसे धारदार हथियार लेकर स्कूल पहुंच गईं, उन्हें हथियारों के साथ देखकर स्कूल में मौजूद बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई ,सूचना मिलते ही पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों हथियार अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी ,घटना प्राथमिक विद्यालय लुकिया की बताई जा रही|

स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रिंसिपल हाथ में चापड़ लेकर परिसर पहुंचीं। उन्हें इस हालत में देखकर शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं हैरान रह गए। मामले की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन और स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई।

प्रिंसिपल ने कहा, “मैं एकदम असुरक्षित महसूस कर रही हूं। मुझे अपनी जान का खतरा है, इसलिए मजबूरी में अपने बचाव के लिए चापड़ लेकर स्कूल आई हूं।” उनके इस बयान के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया।

घटना के बाद स्कूल परिसर में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और प्रिंसिपल से पूछताछ की। साथ ही यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें किससे खतरा है और उन्होंने हथियार लेकर स्कूल पहुंचने जैसा कदम क्यों उठाया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, स्कूल प्रशासन ने भी घटना को गंभीर मानते हुए आवश्यक कार्रवाई की बात कही है। मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।