ई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान शनिवार को CJP (Cockroach Janta Party) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने कथित तौर पर स्याही फेंक दी। घटना उस समय हुई जब दीपके प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहे थे। स्याही फेंके जाने के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और समर्थकों ने महिला को पकड़ लिया।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से शांत रहने की अपील की। पुलिस ने मौके पर हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और महिला को हिरासत में ले लिया। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।
यह घटना ऐसे समय हुई है जब जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को लेकर पहले से ही तनाव का माहौल बना हुआ है। इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को स्वास्थ्य कारणों से पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाया गया था, जिसके बाद प्रदर्शन और तेज हो गया।