राम मंदिर में हाल ही में हुई चोरी की घटना के बाद मंदिर परिसर का वैदिक परंपरा के अनुसार शुद्धिकरण कराया गया। इस दौरान विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन, हवन और शुद्धिकरण अनुष्ठान संपन्न कराया गया।
मंदिर परिसर में धार्मिक विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना की गई और हवन में श्रद्धालुओं ने भी आहुति देकर मंदिर की पवित्रता एवं सुख-समृद्धि की कामना की। अनुष्ठान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई दी।
मंदिर प्रबंधन ने बताया कि धार्मिक परंपराओं के अनुरूप सभी आवश्यक अनुष्ठान पूरे किए गए हैं। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं।
अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों के चढ़ावे की चोरी के आरोपों के बाद 15 जुलाई से शुरू हुआ 10 दिन का प्रायश्चित अनुष्ठान शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने यह आयोजन मंदिर की पवित्रता बहाल करने के लिए कराया, आखिरी दिन यज्ञशाला में हवन और विशेष पूजा हुई जिसमें ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास और कृष्ण मोहन ने यजमान के तौर पर भाग लिया|