यूपी चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर आजाद? नगीना सांसद ने दिया ये जवाब।

8f3df2f14bfe564f8412601c5c74eef2 original
8 / 100 SEO Score

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए हलचल तेज होने लगी है, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की है, चंद्रशेखर आजाद ने 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर कहा, हम उत्तर प्रदेश में बहुत जल्द सीटों की घोषणा करेंगे, अभी हमने 45 प्रभारी बनाए हैं और अभी और नए प्रभारियों की घोषणा करनी है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए गठबंधन की संभावनाओं पर भी खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में गठबंधन की संभावनाओं पर कहा, हमारा किसी के साथ गठजोड़ होगा तो आपको जरूर बताया जाएगा।

अंकित बालियान मर्डर केस पर दी प्रतिक्रिया

उन्होंने अंकित बालियान मर्डर केस के शूटर्स के एनकाउंटर पर कहा, अंकित बालियान की हत्या हुई और फिर शूटर्स का एनकाउंटर भी हो गया, 2 शूटर मारे गए हैं,क्या अंकित बालियान की हत्या होनी चाहिए थी, सरकार के पास इसका कोई जवाब है।

सांसद रवि किशन के बयान पर कसा तंज

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने गोरखपुर शहर की साफ-सफाई, जलजमाव और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं उन्होंने कहा कि, मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है, पहले नेपाल ही एकमात्र ऐसा देश था, जहां हम बिना वीज़ा या पासपोर्ट के जा सकते थे. लेकिन अब मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यहाँ के वर्तमान लोकसभा सदस्य के द्वारा बताया जा रहा है कि गोरखपुर स्पेन बन गया है।

रोजगार के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा

उन्होंने कहा कि, पहले हम गोरखपुर में स्पेन के बारे में सुनते थे, लेकिन अब वे कह रहे हैं कि गोरखपुर स्पेन बन गया है, जब मैं यहाँ आया, तो मुझे लगा कि शायद स्पेन में घुसने के लिए मुझे वीज़ा की ज़रूरत पड़ेगी।

 उन्होंने कहा कि, “मुझे उत्तर प्रदेश के लोगों की चिंता है, जहां बेरोजगारी की वजह से युवा रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। पेपर लीक की घटनाएं लगातार हो रही हैं और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों को विरोध-प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है।