गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला मोबाइल, कैमरा ऑन था, छात्राओं ने महिला वार्डन पर लगाए आरोप।

6aa26a9da46f7 gorakhpur girls hostel bathroom mobile camera warden booked video recording 103020678 16x9 1
16 / 100 SEO Score

वार्डन का कहना है कि बाथरूम के पास छात्राओं के इस्तेमाल किए गए सैनिटरी पैड डालने के लिए डस्टबिन रखा गया है. इसके बावजूद कुछ छात्राएं कथित तौर पर पैड इधर-उधर फेंक देती थीं, जिससे गंदगी होती थी. वार्डन के अनुसार, यह पता लगाने के लिए कि गंदगी कौन कर रहा है, उसने मोबाइल को रिकॉर्डिंग मोड में रख दिया था।

वार्डन ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी कोई गलत मंशा नहीं थी और हॉस्टल में छात्राओं की सुरक्षा के लिए अन्य जगहों पर भी कैमरे लगाए गए हैं. हालांकि, बाथरूम जगह में मोबाइल रखकर रिकॉर्डिंग करने का आरोप सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया।

छात्राओं ने परिजनों को भी दी सूचना

घटना के बाद हॉस्टल में काफी देर तक हंगामा होता रहा. छात्राओं ने अपने परिजनों को भी मामले की जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, छात्राओं की शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच शुरू की गई. मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उसकी तकनीकी जांच की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि जांच में यह पता लगाया जाएगा कि मोबाइल में क्या-क्या रिकॉर्ड हुआ था, कितने वीडियो मौजूद थे और मोबाइल को किस वजह से बाथरूम में रखा गया था।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मोबाइल फोन मिलने से हड़कंप मच गया. छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल की महिला वार्डन ने बाथरूम में मोबाइल रखकर कैमरा ऑन किया था, इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल कब्जे में ले लिया, पुलिस ने महिला वार्डन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मामला गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर इलाके का है, यहां एक गर्ल्स हॉस्टल में शहर के अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने वाली और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्राएं रहती हैं. हॉस्टल में 20 कमरों में करीब 26 छात्राएं रह रही हैं. पुलिस के मुताबिक, हॉस्टल में दो दिन पहले एक छात्रा रहने आई थी, 8 सितंबर की रात वह बाथरूम में गई. इसी दौरान उसकी नजर बाथरूम के टीन शेड में रखे एक मोबाइल पर पड़ी।

छात्रा के मुताबिक, मोबाइल देखकर उसे शक हुआ. उसने पहले अपने मोबाइल से उस फोन का वीडियो बनाया और इसके बाद हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं को बुलाकर इसकी जानकारी दी, छात्राओं का आरोप है कि बाथरूम में रखा मोबाइल एंड्रॉयड फोन था और उसका कैमरा ऑन था. कैमरे का रुख टॉयलेट की तरफ था, इस बात की जानकारी मिलते ही हॉस्टल में हड़कंप मच गया।

छात्राओं का दावा- मोबाइल में मिले कई वीडियो!

छात्राओं का आरोप है कि जब मोबाइल को चेक किया गया तो उसमें कुछ छात्राओं के बाथरूम के वीडियो भी मिले. छात्राओं के अनुसार, मोबाइल में कथित तौर पर 5 से 6 लड़कियों के वीडियो मौजूद थे, कुछ छात्राओं ने इस घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में भी रिकॉर्ड कर लिया, इसके बाद मामले की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई. हालांकि, मोबाइल में मौजूद कथित वीडियो, उनकी संख्या और रिकॉर्डिंग से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।

सूचना मिलने के बाद पीआरवी और कैंट थाने की पुलिस रात करीब 12 बजे मोहद्दीपुर स्थित हॉस्टल पहुंची, पुलिस ने मौके पर मौजूद छात्राओं और हॉस्टल की महिला वार्डन से पूछताछ की, पूछताछ के दौरान सामने आया कि मोबाइल हॉस्टल की वार्डन का बताया गया, पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

gorakhpur girls hostel bathroom mobile camera warden booked video recording 2

पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर की रात गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने शिकायत दी कि हॉस्टल की वार्डन आरती ने 8 सितंबर को बाथरूम में मोबाइल रखकर छात्राओं के वीडियो रिकॉर्ड किए, छात्राओं की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. कैंट थाना पुलिस ने महिला वार्डन के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिटी ने क्या कहा?

एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि मामले में महिला वार्डन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अब मोबाइल की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसमें कथित तौर पर मौजूद वीडियो कब रिकॉर्ड किए गए और क्या पहले भी इस तरह की रिकॉर्डिंग की गई थी।