महाकाल के दर पर पहुंचे सीएम मोहन यादव..

देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में भी शिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव भी महाकाल की शरण में पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर की पूचा अर्चना की। इस दौरान वे भक्ति में लीन दिखाई दिए। वहीं उन्होंने बाबा महाकाल के प्रदेश समेत देश की सुख समृद्धि की कामना की है।

MP के विकास में आएगी और तेजी : सीएम मोहन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि “महाकाल ने सबको आशीर्वाद दिया है और मध्यप्रदेश प्रगति के नए सोपान पर चल रहा है. आज महामहिम राष्ट्रपति मध्यप्रदेश आ रही हैं, और मैं अपनी ओर से उनका अभिनंदन करता हूं.” साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में हो रहे आयोजनों से राज्य के विकास में और भी गति आएगी. इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कई अहम योजनाओं और पहलुओं पर काम करना शुरू किया है, जो मध्यप्रदेश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए जरूरी हैं. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि बाबा महाकाल की कृपा से राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और विक्रम उत्सव के रूप में राज्य को एक और ऐतिहासिक अवसर प्राप्त होगा |