सर्वजन हिताय, सर्वांगीण विकास के लिए उत्तर प्रदेश का बजट !

WhatsApp Image 2025 02 26 at 3.25.40 PM

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8,08,736 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है, जो प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण को समर्पित है। यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, कृषि और रोजगार को मजबूती प्रदान करेगा।

प्रदेश सरकार ने गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में यह बजट प्रदेश की समृद्धि और सामाजिक समरसता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।