प्रधानमंत्री मोदी जा सकते हैं रूस, पुतिन ने भेजा निमंत्रण

667aac088e082 pm modi may visit russia in early july 253743398 16x9 1

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को 9 मई को विक्ट्री डे परेड पर आमंत्रित किया है। यही वजह है कि पीएम मोदी रूस जा सकते हैं। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से रूस की यात्रा पर जाने वाले हैं। पीएम मोदी विक्ट्री डे परेड के मौके पर 9 मई को रूस जाएंगे। इस बात की जानकारी रूस की न्यूज एजेंसी TASS ने जी है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को 9 मई को विक्ट्री डे परेड पर आमंत्रित किया है। यही वजह है कि पीएम मोदी रूस जा सकते हैं। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर रूस जाते हैं, तो साल 2025 की उनकी यह पहली आधाकारिक रूस यात्रा होगी। पीएम मोदी साल 2024 में दो बार रूस की यात्रा पर गए थे। जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का द्विपक्षीय दौरा था, जबकि अक्टूबर में ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस गए थे। इसी दौरान कजान शहर में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से उनकी मुलाकात हुई थी।