लुटेरे और हत्यारों के साथ खड़ी है भाजपा सरकार : अखिलेश यादव

newindianexpress 2025 02 05 rqdpcbib ANI 20250205055555

लखनऊ-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में ठगों और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। अपराधी, हिस्ट्रीसीटर और ठग सत्ता से गठजोड़ कर आम जनता को लूट रहे है। सरकार लुटेरे और हत्यारों के साथ खड़ी है। सरकार सदन से सड़क तक जनता को अपराधियों और हिस्ट्रीसीटरों के अवैध कारनामों और वसूली की कहानियां सुनाती नहीं थकती।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब सरकार प्रदेश की जनता को ठगने वाले ठगों और दबंगों का महिमा मंडन कर रही है। माननीय महाकुंभ में दूसरों की सक्सेस स्टोरी क्यों सुना रहे हैं। क्या महाकुंभ में उनकी अपनी कोई सफलता की कहानी नहीं है। क्या सरकार खुद असफल हो गयी है जो अपराधियों की कहानी सुना रही हैं। अगर सुनानी है तो सरकार अपनी सच्ची कहानी सुनाए लेकिन सच्चाई तो यह है कि सरकार की अपनी कोई कहानी नहीं है।

यादव ने कहा कि पाताल खोजी पहले पता कर लिया करें फिर महिमा मंडन करें। पहले निवेश के नाम पर ठग से हजारों करोड़ का एमओयू कर लिया। अब नामजद के नाम की सदन में बंद आखों से तारीफ कर दी। इसीलिए भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद है। अपराधियों की ठगी और लूट को भाजपा विकास समझती है। अगर सच में एक परिवार ने महाकुंभ में अकेले 30 करोड़ कमाएं हैं तो सरकार ये भी बताए कि जीएसटी कितना मिला।

अखिलेश यादव ने कहा कि पवित्र महाकुंभ में यह तो सत्ता संरक्षण में श्रद्धालुओं के साथ लूट की एक कहानी है। भाजपा सरकार के संरक्षण में न जाने कितने ठगों और लुटेरों ने श्रद्धालुओं की आस्था का दोहन किया। इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। सरकार के ब्रांड एम्बेसडर नाविक को लेकर खबरों के माध्यम से जो कहानियां आ रही हैं। वह हैरान करने वाली है। इसी कहानी से भाजपा सरकार की नीति और नियत का पता चल जाता है कि वह कैसे चल रही है?