यूपी में मिशन 2027 के लिए जुटी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने महिला दिवस पर बड़ा ऐलान किया है
लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को दावा किया कि उनकी पार्टी 2027 में स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना लाएगी। हालांकि सपा चीफ ने यह स्पष्ट बताया था कि इस योजना में क्या होगा और राज्य की बेटियों और महिलाओं को इससे कैसे लाभ मिलेगा. अब महिला दिवस पर अखिलेश ने इसका जवाब भी दिया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश ने एक पोस्ट कर इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी.
सपा प्रमुख यादव ने सोमवार शाम ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘हम 2027 में स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना लाएंगे और हर बालिका, युवती, नारी को सबल बनाएंगे!’
’यादव ने इसी पोस्ट में तीन मिनट 47 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें महिलाओं की चुनौतियों और 2027 में सपा की सरकार बनने पर उम्मीद जगाते दृश्य देखे जा सकते हैं।