दमदार अर्थव्यवस्था वाले अमेरिका में मंदी की आशंका !

e3489490 e87f 11ef 84f2 c32937472d62.jpg
6 / 100 SEO Score

दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका का शेयर बाजार सिर्फ 20 दिन पहले ऑल टाइम हाई पर था। देश की इकॉनमी अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रही थी और दूर-दूर तक मंदी का कोई नामोनिशान नहीं था। लेकिन अब हर जगह मंदी की चर्चा है। मंदी का डर शेयर बाजार को हिला रहा है। GDP के अनुमान घट रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी आर्थिक टीम से मंदी के बारे में सवाल पूछे जा रहे हैं। ट्रंप ने भी मंदी की आंशका से इन्कार नहीं किया है। उनके बयान के बाद सोमवार को शेयर बाजार धराशायी हो गया। कल मंगलवार को भी शुरुआती कारोबार में डाउ जोंस में 600 अंक की गिरावट आई है। 19 फरवरी के बाद से एसएंडपी 500 में शामिल कंपनियों का मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर कम हो गया है।
हैरानी की बात है कि अमेरिका की इकॉनमी को लेकर माहौल केवल 20 दिन में ही बदल गया। कुछ महीने पहले जिन निवेशकों को लग रहा था कि अर्थव्यवस्था शायद बहुत मजबूत है, वे अब आगे आने वाली मुश्किलों के लिए खुद को तैयार करने में लगे हैं। हालांकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था फिलहाल मंदी के करीब नहीं दिख रही है। आम तौर पर बड़े पैमाने पर नौकरियां जाने और कंपनियों के दिवालिया होने से मंदी के संकेत मिलते हैं। लेकिन अर्थशास्त्रियों का कहना है कि देश में मंदी का खतरा वास्तव में बढ़ गया है