ऋषभ पंत की बहन की शादी में धौनी पहुंचे, कोहली, रोहित समेत कई स्टार होंगे शामिल…

rishabh pant sister sakshi marriage photosITG 1741713014492
6 / 100 SEO Score

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी समारोह की धूम शुरू हो गई है। शादी में शामिल होने के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली समेत कई क्रिकेट जगत के दिग्गज मसूरी पहुंच रहे हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ देहरादून पहुंच चुके हैं, जबकि अन्य क्रिकेटर भी शाम तक मसूरी पहुंचने वाले हैं। हल्दी सेरेमनी में उड़ा अबीर-गुलाल… मसूरी के एक होटल में बीते दिन मेहंदी की रस्म संपन्न हुई थी, जबकि आज हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई। शादी समारोह में खानपुर विधायक उमेश कुमार भी पहुंचे, जिन्होंने बताया कि हल्दी रस्म के दौरान अबीर-गुलाल उड़ाया गया। ऋषभ पंत ने भी अपने रिश्तेदारों और मेहमानों को रंग लगाया। ऋषभ पंत चैंपियंस ट्रॉफी के बाद सीधे मसूरी पहुंचे और शादी के जश्न में शामिल हुए। वे अपनी बहन और अन्य रिश्तेदारों के साथ शादी समारोह में जमकर झूमते नजर आए।