मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी WPL की चैम्पीयन !

67d5c3012f9d0 mumbai indians in wpl photo bcci 151211892 16x9 1
9 / 100 SEO Score

WPL मे मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कपिटल्स को 8 रन से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रौफी अपने नाम कर ली है , वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने तीनों सीजन के फाइनल में जगह बनाई और हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा। अब WPL 2025 के फाइनल में मुंबई के लिए हरमनप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन किया है और उनके अर्धशतक की वजह से ही टीम मुकाबला जीतने में सफल रही। अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।  

मुंबई ने तोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का महारिकॉर्ड

WPL 2025 का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम सिर्फ 141 रनों पर सिमट गई और मुंबई ने 8 रनों से मैच जीत लिया। अब मुंबई की टीम WPL के इतिहास में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में कुल 7 मुकाबले जीते हैं और इसी के साथ मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। दिल्ली की टीम ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में WPL में कुल 6 मुकाबले जीते थे।