आज का राशिफल 25 मार्च 2025, जाने किन राशियों के लिए खुलेंगे किस्मत के दरवाजे !

aajkarashifal 2
58 / 100 SEO Score

 आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। कुछ जातक आज के दिन कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं तो वहीं कुछ जातकों को आज के दिन उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ सकता है।

67d22c2fc8819 aries horoscope 182214757 16x9 6

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा, इससे रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने का योग बन रहा है। आपके लिए समय की महत्ता को समझते हुए समय का सदुपयोग करना जरूरी है । आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

67d22c80a1507 taurus horoscope in hindi 182306970 16x9 6

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो , )
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

collage maker 26 dec 2022 01.11 pm sixteen nine 5

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सही रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमियों के लिये आज का दिन बढ़िया है, आपको अपने साथी से कोई उपहार भी मिलेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। आज आप कोई नया काम शुरू करने का योजना बनायेंगे, जो भविष्य मे आपके लिए काफी फलदायी होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

67d8198a59e53 cancer horoscope 174556251 16x9 6

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। आज आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज आप अपने खर्चों पर थोडा लगाम लगा के रखें। आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, लेकिन यात्रा करते समय समान का खास ख्याल रखें। आज आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

66c721eea2d52 5 horoscope leo singh 223301293 16x9 6

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। आज रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आज आपको जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां आज दूर होंगी।

images 3 5

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। आज उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा । जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में सकारात्मकता आयेगी। आज आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी । आज कोई अनजान व्यक्ति आपको अच्छा मुनाफा करवायेगा । शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। सफलता बस कुछ ही कदम दूर है। घर पर आज अपके मन पसंद का खाना बनेगा , जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी।

67d68f57acad6 libra horoscope 164401918 16x9 6

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आपका ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर आज आप अपने सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। आज कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे, इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। पहले से चल रही किसी लोन की ई एम आई समाप्त होगी, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। आज व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है।

67d0de64dce78 scorpio horoscope 182746836 16x9 8

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेंगी । मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये आज का दिन अच्छा है । जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी । विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी । जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा । आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा ।

collage maker 26 dec 2022 12.28 pm sixteen nine 0 6

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी । आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे । किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा । इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे । आज ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे । जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा । दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी । आज बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा ।

67d7748868317 makar rashi 021901325 16x9 6

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा । आज आप घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे । जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी, साथ ही किसी कार्य की योजना भी बनायेंगे इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा । प्रेमी भी आज अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते है । छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे । दवा व्यापारियों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा ।

67d7735c5e099 kumbh rashi 022116196 16x9 6

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा । कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है, करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी । अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा । इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है । आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा । अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा । आज आपकी सभी समस्याएं दूर होगी ।

66f41fb6f3523 meen 285547316 16x9 7

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा । इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनकी किस्मत चमक सकती है । किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी करेंगे, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और बढे हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे । दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान महसूस करेंगे । बच्चे आज आपको ख़ुशी की वजह देंगे।

Also Read :

सनी देओल का बड़ा खुलासा: एनिमल जैसी फिल्मों में काम करने की है इच्छा
बालों से डैन्ड्रफ हटाने के घरेलू उपाय !